myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   Budha Gochar July 2021 Date: Know It's Effects And Remedies For Your Zodiac Signs

Budha Gochar 2021: जानिए बुध के कर्क गोचर से किन राशियों को होगा विशेष लाभ

kumari sunidhiraj Myjyotish expert Updated Fri, 23 Jul 2021 09:44 AM IST
बुध का गोचर 2021
1 of 6

ज्योतिष शास्त्र की माने तो ग्रहों और नक्षत्रों का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। ये हमारा बीता हुआ कल, हमारा आज और हमारे आने वाले कल तीनों के विषय में ही सब कुछ बताने में सक्षम होते हैं। जहां एक ओर इन ग्रहों की अच्छी स्थिति हमारे जीवन में खुशियां भर सकती हैं वहीं दूसरी ओर इनका कमज़ोर होना हमारे लिए दुखों और कष्टों का कारण बन सकता है। सभी ग्रह समय-समय पर अपना स्थान बदलते रहते हैं। हर कुछ समय के बाद ये एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं।

जिस राशि से ये निकलते हैं और जिस राशि में ये प्रवेश करते हैं, इस राशि परिवर्तन का असर उन दो राशियों पर तो होता ही है अपितु इसके अतिरक्त अन्य राशियों पर भी इसका प्रभाव नज़र आता है। इस महीने में कुछ ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर चुके हैं। अब अगला राशि परिवर्तन बुध ग्रह के द्वारा किया जाने वाला है। ये 25 जुलाई यानी रविवार के दिन कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके बाद 9 अगस्त तक ये यहीं विराजित रहेंगे।

बुध ग्रहों को अन्य ग्रहों के बीच राजकुमार की उपाधि दी जाती है। बुद्धि, ज्ञान, व्यापार और धन को इनका कारक तत्व बताया जाता है। बुध के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। इन 12 राशियों में से 5 राशियों पर इसका काफ़ी शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो पांच राशियां।


शादी-विवाह में रुकावट दूर करने के लिए ज्योतिषी से पूछिए सरल उपाय

फ्री टूल्स

X