सिंह राशि:
सिंह राशि शाही राशि मानी जा्ती है, सोचना शाही, करना शाही, खाना शाही, और रहना शाही, इस राशि वाले लोग जुबान के पक्के होते हैं, उनके अन्दर छीछोरापन वाली बात नही होती है, अपनी मर्यादा में रहना, और जो भी पहले से चलता आया है, उसे ही सामने रख कर अपने जीवन को चलाना, इस राशि वाले व्यक्ति से सीखा जा सकता है। इस राशि के जातक काफी मेहनती होते हैं। ये जिस काम को हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। हार इन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हो पाती। इसलिए ये किसी भी काम में सफल होने के लिए कठिन से कठिन परिश्रम करते हैं। अपनी इसी आदत के कारण इन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना कम ही करना पड़ता है। ये अपनी मेहनत से धन अर्जित कर ही लेते हैं।
दिवाली के पावन अवसर पर अपार धन-समृद्धि के लिए कराएं सहस्त्ररूपा सर्वव्यापी लक्ष्मी साधना : 04-नवंबर-2021 | Lakshmi Puja Online