वृषभ (Taurus) - राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है, बैल स्वभाव से ही अधिक पारिश्रमी और बहुत अधिक वीर्यवान होता है, साधारणत: वह शांत रहता है, किन्तु क्रोध आने पर वह उग्र रूप धारण कर लेता है। यह स्वभाव वृष राशि के जातक में भी पाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वृषभ राशि को एक महत्वपूर्ण राशि माना गया है. वृषभ राशि को 12 राशियों में दूसरे स्थान पर रखा गया है. वृष राशि में जन्मीं लड़कियां बहुत डॉमिनेटिंग होती हैं। यह हर किसी पर हावी हो जाती हैं। अपनी बात को सही साबित करने के लिए यह किसी भी हद को पार कर देती हैं। इस राशि में जन्मीं लड़कियां अपने जीवनसाथी को लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव होती हैं। शादी के बाद यह अपने पति और ससुराल पर खूब राज करती हैं।