ऐसा होता है कि लोगों के पास पैसे आते तो हैं पर टिकते नही हैं। जिस चीज़ को जिसके लिए बनाया गया है यदि कार्य उससे अलग होने लगे तो समस्याएं उत्पन्न होना शुरू हो जाती हैं। एक बड़ी तादाद में लोग पर्स रखते हैं पर
पर्स का प्रयोग लोग ट्रेवल बैग की तरह करने लगे हैं जो कि गलत है। पर्स में धन का स्थान है, धन मां लक्ष्मी का रूप है। यदि उसमें कुछ भी रखा जाएगा तो वो मां लक्ष्मी का अपमान होगा। हमारी संस्कृति में तो गिरे हुए पैसों को उठाकर पहले उसको छूकर माफी मांगने का रिवाज है। उसके बावजूद बहुत से लोग पर्स में ऐसी चीजें रखते हैं जो मां लक्ष्मी का अपमान करती हैं। वास्तुशास्त्र का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। आज भी कहीं न कहीं लोग इसके प्रभाव को समझते हैं। वास्तु के अनुसार किये गए कार्य सफल होते हैं यदि चीजों को वास्तु के अनुरूप न व्यवस्थित करें तो वो उपयोग के विपरीत हानिकारक प्रभाव डालने लगती हैं। जैसे- वास्तु के अनुसार यदि सीढियां न बनवाई जाएं तो वही ऊपर ले जाने वाली सीढियां व्यक्ति को दुर्घटना के साथ नीचे ले आती है। इसी प्रकार यदि पर्स को सही से व्यवस्थित न किया जाए तो मां लक्ष्मी का निवास उसमें लंबे समय तक नही रहता और व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइये जानते हैं कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में जिन्हें रखना अशुभ माना जाता है। जिससे मां लक्ष्मी रूठ जाती है।
इस पितृ पक्ष, 15 दिवसीय शक्ति समय में गया में अर्पित करें नित्य तर्पण, पितरों के आशीर्वाद से बदलेगी किस्मत : 20 सितम्बर - 6 अक्टूबर 2021