लाल रंग -: वास्तु शास्त्र के अनुसार, लाल रंग हर रंग की अपेक्षा में अधिक बलशाली माना जाता है। इसी कारण से लाल रंग का प्रयोग उन कमरों में अवश्य करना चाहिए, जिनमें लोगो की हलचल रहती हो। वास्तु के मुताबिक इस रंग का इस्तमाल ड्राइंग रूम और जिम में किया जा सकता है। लाल रंग से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। बेडरूम में इस रंग का प्रयोग करने से रिश्तों में गहराई बढ़ती है और मज़बूती आती है। इससे प्रेम गहरा होता है और लड़ाई-झगड़े दूर रहते हैं।