myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Vastu Dosh Ke Upay: By adopting these remedies you can remove Vastu Dosh from your house

Vastu Dosh ke Upay: इन उपायों को अपनाकर आप कर सकते हैं घर से वास्तु दोष दूर

Nisha Thapaनिशा थापा Updated 30 May 2024 03:35 PM IST
घर से वास्तु दोष दूर करने के उपाय
घर से वास्तु दोष दूर करने के उपाय - फोटो : My Jyotish

खास बातें

Vastu Dosh ke Upay: वास्तु दोष निवारण के लिए आपको ये उपाय जरूर अपनाने चाहिए, क्योंकि इन उपायों को अपनाकर आप घर से वास्तु दोष खत्म कर सकते हैं। ये उपाय आपको घर बनाने से पूर्व अवश्य ही अपनाने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 Vastu Dosh ke Upay: बहुत से लोगों के घरों में वास्तु दोष के कारण बहुत सी समस्या उत्पन्न होने लगती हैं, लेकिन यदि समय रहते इसका निवारण किया जाए, तो व्यक्ति के जीवन से सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी प्रकार से आज हम कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने से आपके घर से वास्तु दोष खत्म हो सकता है। तो आइए इस लेख में जानते हैं वास्तु दोष दूर करने के उपाय कौन से हैं।
 

वास्तु दोष को दूर करने के उपाय

  • घर का पूजा स्थल, किचन, शौचालय स्नानाघर एक दूसरे के आस-पास या अगल-बगल नहीं होने चाहिए। 
  • घर में टूटा हुआ शीशा ना रखें इसके साथ ही घर का दर्पण चाहिए।
  • घर की अलमारी तिजोरीउत्तर या पूर्व दिशा की ओर ही होनी चाहिए और इसका केवल खोलना चाहिएध्यान रखें कि दक्षिणी या पश्चिम दिशा ना हो।
  • हम घर के मुख्य द्वार के सामने कोई बिजली का खंबा या कूड़ा जमा करने का स्थल ना बनने दें।
  • आपके घर का मुख्य द्वार किसी अन्य घर के मुख्य द्वार के सामने नहीं होना चाहिए।
  • यदि आपका घर बहु मंजिला है तो घर के नीचे ताल में अधिक दरवाजे खिड़कियां रखें ऊपर वाले ताल में नहीं होने चाहिए।
  • घर में गजलक्ष्मी का चिन्ह लगाना शुभ होता है और इससे वास्तु दोष भी दूर होता है।
  • आपके घर के उत्तर-पूर्वी  कोने का मुख हमेशा साफ रहना चाहिए।
  • घर में विद्यार्थियों को उत्तर पूर्व की ओर मुख करके ही पढ़ाई करनी चाहिए, इसलिए उनके लिए पढ़ाई का स्थल इसी दिशा में बनाएं।
  • घर में  युद्ध, अपराध, अशांति, पीड़ा, यातना अथवा सन्ताप का चित्र होना अशुभ माना जाता है। घर का द्वार इस प्रकार का होना चाहिए कि उस पर किसी की छाया ना पड़े। 
  • घर के सामने तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है और वास्तु दोष के निवारण में सहायक है।
  • घर के भीतर रबर प्लांट अथवा कैक्टस ना रखना चाहिए, इन्हें घर के बाहर रख जाना चाहिए। 
  • मकान बनाते समय सदैव नया सामान ही उपयोग में लाना चाहिए।
  • आपके घर की ऊंचाई, दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर नीची होनी चाहिए और दक्षिण-पश्चिम घर की दीवारें  उत्तर-पूर्व की दीवारों से मोटी होनी चाहिए।
  • भवन  निर्माण से पूर्व भूमि पूजन करवाना अति आवश्य होता है और घर में जाने से पहले ग्रह प्रवेश करना शुभ होता है। 
  • घर के सीढ़ियों के नीचे पूजाकक्ष या शौचालय नहीं बनवाना चाहिए।
  • घर के बीच के भाग में कुआं होना अशुभ होता है। इसलिए इस स्थान में कुंआ ना बनाएं।
  • यदि घर के भीतर प्रवेश करने का स्थान ठीक नहीं होता है, या फिर घर के सामने रुकावट आती है, तो इससे आपके घर की समृद्धि कम हो सकती है।
तो, इस प्रकार से आप इन उपायों को अपनाकर अपने घर से वास्तु दोष को खत्म कर सकते हो, हालांकि यदि आपके पास इससे संबंधित कोई सवाल है, तो आप हमारे ज्योतिषी से संपर्क कर सकते हैं।
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X