myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Vastu Fengshui Tips: Know what Feng Shui says about colors

Vastu Fengshui Tips: जानिए आखिर फेंगशुई क्या कहते हैं रंगों के बारे में

Myjyotish Expert Updated 19 Apr 2022 11:21 AM IST
जानिए आखिर फेंगशुई क्या कहते हैं रंगों के बारे में
जानिए आखिर फेंगशुई क्या कहते हैं रंगों के बारे में - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए आखिर फेंगशुई क्या कहते हैं रंगों के बारे में


रंग जिंदगी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर कोई चाहता है कि उनकी जिंदगी में हमेशा खुशियों के रंग भरे रहे। घर के लिए भी रंग बहुत महत्वपूर्ण होते है अपने घर को सुंदर बनाने के लिए हर कोई अलग अलग रंगों का अपनी पसंद के अनुसार चयन करता है। क्या आप जानते है कि रंगों का मन और मस्तिष्क पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। फेंगशुई भी रंगों के भौतिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक कल्याण पर गहरे प्रभाव को स्वीकार करता है। आज हम आपको इन्हीं रंगों से जुड़ी कुछ बातें बताएंगे।

सबसे पहले पीले रंग के बारे में बात करते हैं। यह एक ऐसा रंग है जिसका बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल देखा जाता है। पीले रंग का पूजा पाठ में भी इस्तेमाल किया जाता है। फेंगशुई के अनुसार पीला रंग खुशी, ऊर्जा और सेहतमंद रहने का एहसास देता है। घर में पीले रंग का इस्तेमाल करना बहुत ही अच्छा रहता है क्योंकि एक तो यह घर को आकर्षक बनाता है और साथ ही कंफर्ट और रिलैक्स भी महसूस कराता है। जिसके कारण घर में रहने वाले सदस्य या घर में आने वाले सदस्य बहुत ही शांत और सुकून महसूस करते हैं। इतना ही नहीं पीला रंग व्यक्ति को अध्यात्म से जोड़ने वाला रंग भी माना जाता है।

जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

इसे सब लोग प्यार का रंग मानते हैं लेकिन आज हम आपको इस रंग के बारे में  अन्य जानकारी देंगे। हम बात कर रहे हैं लाल रंग की, ये रंग प्यार और अग्नि का रंग होता है यह तो सभी जानते हैं लेकिन लाल रंग रंग जुनून और साहस को भी दर्शाता है। लाल रंग का इस्तेमाल विवाह जैसे शुभ कार्यों में होता है। इसका संबंध सुहागन महिलाओं से भी होता है पूजा पाठ के कार्यों में भी लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है।  यदि कोई व्यक्ति अपनी जिंदगी को आनंद, उत्साह और ऊर्जा से भरना चाहता है तो उसे फेंगशुई के अनुसार लाल रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर भी लाल रंग के प्रयोग के लिए फेंगशुई में सलाह दी जाती है। फेंगशुई के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग का इस्तेमाल करने से घर में रहने वाले लोगों की ख्याति बढ़ती है।

प्राकृति का रंग कहा जाने वाला यह रंग ऊर्जा का प्रतीक है। इस रंग के इस्तेमाल से जीवन में तरक्की मीलती है और व्यक्ति हमेशा ऊर्जावान महसूस करता है। फेंगशुई में भी इस रंग को ग्रोथ, हेल्थ और ऊर्जा से जोड़ा गया है। यदि आप हरे रंग का इस्तेमाल अपने घर में करते हैं तो इससे घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है और नवीनता का एहसास रहता है।

सामान्यतः लोगों की इस रंग के बारे में राय है कि यह रंग बहुत ही जल्दी गंदा हो जाता है, इसलिए लोग इसके इस्तेमाल से बचते हैं। लेकिन यह एक ऐसा रंग है जो आँखों को ठंडक पहुंचाता है और गर्मी में यदि आप कहीं बाहर निकल रहे हैं तो इस रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे गर्मी कम लगती है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं सफेद रंग के बारे में, यह ऐसा रंग है जो हमेशा घर में शांति और स्थिरता लाता है। इसलिए यदि आप अपने घर में सफेद रंग का इस्तेमाल करते हैं तो घर में शांति बनी रहती है और लोगो को एक संतुष्टि का अहसास मिलता रहता है। फेंगशुई में इस रंग को भोलेपन, ताज़गी और नई शुरुआत को दर्शाने वाला रंग माना गया है।

गुलाबी रंग एक ऐसा हल्का रंग है जो कोमलता को दर्शाता है। कहते है की नव विवाहित जोड़ों के कमरे में गुलाबी रंग इस्तेमाल करने से दोनों के बीच में प्रेम बढ़ता है। फेंगशुई के अनुसार यह रंग कोमलता व नाजुकता को दर्शाता है। इतना ही नहीं इसके इस्तेमाल से व्यक्ति के व्यवहार पर एक सुखदायक प्रभाव पड़ता है। इस रंग का इस्तेमाल घर में हर जगह किया जा सकता है। घर में यदि आप इस रंग का इस्तेमाल करते है तो यह रंग आपके घर को खुशियों से भर देता है।

आज ही करें बात देश के जानें - माने ज्योतिषियों से और पाएं अपनीहर परेशानी का हल

नारंगी रंग भी एक हल्का रंग है। कुछ लोगों को गहरे रंग पसंद नहीं होते है तो वो ऐसे में हल्के रंगों का चयन करते हैं। इन हल्के रंगों में से नारंगी रंग एक बहुत ही अच्छा रंग है। इस रंग को आप चाहें तो अपने घर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह रंग अच्छे समय को दर्शाता है। आपको बता दें फेंगशुई में नारंगी रंग एक आशावादी और सामाजिक रंग माना गया है। यह रंग उमंग को दर्शाता है।

नीला रंग एक ऐसा रंग है जिसका हर दिशा में इस्तेमाल अलग कारण से किया जाता है। पूर्व दिशा में नीला रंग स्वास्थ्य के लिए उपयोग किया जाता है वहीं दक्षिण में नीले रंग का इस्तेमाल धन के लिए किया जाता है। करियर में सफलता के लिए उत्तर दिशा में नीले रंग का इस्तेमाल करना सबसे उत्तम माना गया है। नीला रंग एक ऐसा रंग है जो प्रगति, सकारात्मक परिवर्तन, शांति और स्थिरता को दर्शाता है। यदि आप इस रंग का इस्तेमाल अपने घर में करते हैं तो घर के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधित लाभ प्राप्त होते हैं और साथ ही चिंता से भी मुक्ति मीलती है।

पर्पल रंग यूं तो एक बहुत ही वाइब्रन्ट रंग है परंतु जिस जगह पर आप ध्यान लगाते है उस जगह पर इस रंग का इस्तेमाल करना बहुत ही उत्तम रहता है। आप इस रंग का इस्तेमाल घर में विभिन्न प्रकार से करकर घर को खूबसूरत बना सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X