myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Aaj Ka Rashifal 31 May: Today's zodiac transit can have an impact

Aaj Ka Rashifal 31 May: आज का राशि गोचर लव लाइफ पर डाल सकता है असर, पढ़ें आज का राशिफल

Acharyaa RajRani Updated 30 May 2024 04:23 PM IST
आज का राशिफल
आज का राशिफल - फोटो : myjyotish

खास बातें

Aaj Ka Rashifal 31 May: आज के दिन चंद्रमा करेगा राशि परिवर्तन. शनि चंद्रमा की युति की समाप्ति के साथ मिलेगी राहत। प्रेम संबंधों के लिए दिन रहेगा खास और आर्थिक स्थिति होगी बेहतर. परिवार और अपनों के साथ संबंधों पर चंद्रमा डालेगा असर.
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 31 May: आज के दिन चंद्रमा करेगा राशि परिवर्तन. शनि चंद्रमा की युति की समाप्ति के साथ मिलेगी राहत। प्रेम संबंधों के लिए दिन रहेगा खास और आर्थिक स्थिति होगी बेहतर. परिवार और अपनों के साथ संबंधों पर चंद्रमा डालेगा असर.

आज का मेष राशिफल 


मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा की स्थिति लाभ भाव में होगी. आज का दिन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। आपमें कठिनाइयों से लड़ने की अद्भुत क्षमता होगी। आप किसी की मदद के लिए आगे आ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो बॉस से आपको कुछ तारीफ मिल सकती है। आपके खर्चे अभी बने रह सकते हैं। प्रेमी/प्रेमिका अपने लिए समय न निकाल पाने के कारण नाराज हो सकते हैं. 
 

आज का वृषभ राशिफल


आज के दिन वृष राशि वालों के लिए चंद्रमा की स्थिति कर्म भाव में होगी. आज अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें, आप अपने आस-पास की चीजों से असंतुष्ट नजर आएंगे। ऑफिशियल काम को सुचारू रूप से करते रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को व्यापार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो कब्ज की समस्या आपको परेशान कर सकती है


आज का मिथुन राशि


आज के दिन मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा धर्म भाव में होगी. आज रचनात्मक विचार मन में आएंगे, जिन्हें करने के लिए आप अधिक उत्सुक हो सकते हैं। किसी का सहयोग आपको काम आसान करने में मदद करेगा। सॉफ्टवेयर कंपनियों से जुड़े लोगों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन चिंता न करें, शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। 
 

आज का कर्क राशिफल


आज के दिन कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा की स्थिति आयु भाव में होगी. कर्क राशि आज आप अपने काम को लेकर थोड़े मेहनती रहेंगे। छोटी-छोटी बातों पर अपनों पर शक करने से बचना चाहिए। ऑफिस से काम को लेकर नकारात्मक सूचना मिल सकती है, इसलिए भोलेपन से बचें और अपनी बुद्धि का भी इस्तेमाल करें। इस समय अपनों का साथ देना उचित रहेगा। 


आज का सिंह राशिफल

आज के दिन सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा की स्थिति साझेदारी के भाव में होगी. सिंह राशि इस समय कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार में तकनीक का प्रयोग करें जिससे अच्छा मुनाफा होगा। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए अभी काम की अधिकता हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार से कोई समाचार मिलने की संभावना है, जिससे व्यस्तता अधिक हो सकती है।

 

आज का कन्या राशिफल 

आज के दिन कन्या राशि वालों के लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. कन्या राशि आज मन में प्रसन्नता अधिक रहेगी और साथ ही आप सभी काम ऊर्जावान तरीके से कर पाएंगे। खर्चों को लेकर आप थोड़ा अधिक चिंतित हो सकते हैं। ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो जो भी करें, उसे त्रुटि रहित बनाएं, साथ ही उसकी दोबारा जांच भी करते रहें। 
 

आज का तुला राशिफल 

तुला राशि वालों के लिए आज चंद्रमा की स्थिति प्रेम भाव में होगी. तुला राशि आज आपको आलस्य अधिक महसूस हो सकता है, लेकिन घर के किसी बड़े से मिली जिम्मेदारी की सीख इस आलस्य को दूर करने में भी सफल रहेगी। नया काम मिलने से कार्यों की सूची थोड़ी लंबी हो सकती है। ऑफिशियल काम का दबाव रहेगा, बॉस भी काम पूरा करने की मांग कर सकते हैं।
 

आज का वृश्चिक राशिफल

आज के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा की स्थिति सुख स्थान में होगी. वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने काम पर पैनी निगाह रखनी होगी, टेक्नोलॉजी के जरिए ग्राहकों से संपर्क बढ़ाएं. बेवजह का मानसिक तनाव बीमारी का कारण बन सकता है, इसलिए बेकार की बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बचें. अपने काम को लेकर हर तरफ से सतर्क रहें।
 

आज का धनु राशिफल 

आज के दिन धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा की स्थिति परिश्रम के भाव स्थान में होगी. धनु राशि के जातकों को घरेलू कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है. विदेश में नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है. मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें अन्यथा आंखों पर असर पड़ेगा. साफ-सफाई और सजावट पर ध्यान देने की जरूरत होगी।
 

आज का मकर राशिफल

आज के दिन मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा की स्थिति कुटुम्ब भाव में होगी. परिवार में काफी चहल पहल रहेगी. छात्रों को आज अपने काम में अधिक एकाग्रता रखनी होगी क्योंकि कुछ बातें भूलने का असर आज आपके काम पर पड़ सकता है। परीक्षा नजदीक होने पर होने वाली परेशानियां भी आपको प्रभावित कर सकती हैं। स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है, इसलिए विद्यार्थियों को कक्षा के विषयों को याद करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
 

आज का कुंभ राशि 

आज के दिन कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा की स्थिति लग्न भव स्थान में होगी. कुंभ राशि जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखना होगा। बिजनेस मैनेजमेंट का काम भी ठीक से करने में सफल रहेंगे। पेट से संबंधित बीमारियों से सावधान रहें, तैलीय पदार्थों का सेवन करने से बचें। 


आज का मीन राशिफल 

आज के दिन चंद्रमा की स्थिति मीन राशि वालों के लिए व्यय भाव में होगी। खर्चों पर ध्यान रखना होगा. मीन राशि आज माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, स्वभाव में कठोरता है तो खुद में भी नरमी बनाए रखनी होगी। संतान से कुछ सहयोग मिलने से भी आपके काम में राहत मिल सकती है। इस समय आपको प्रयास करते रहना होगा क्योंकि एक प्रयास में काम ठीक से नहीं हो पाता। 


यदि आप अपनी राशि से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो ज्योतिषाचार्यों से बात करें। 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X