myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Today's Horoscope 12 June: Today Moon in Leo will give the effect of eighth Moon to these zodiac signs

Aaj Ka Rashifal 12 June: आज सिंह राशि में चंद्रमा देंगे इन राशियों को अष्टम चंद्रमा का प्रभाव

Acharyaa RajRani Updated 11 Jun 2024 05:10 PM IST
दैनिक राशिफल
दैनिक राशिफल - फोटो : myjyotish

खास बातें

Aaj Ka Rashifal 12 June: आज  के दिन अरण्य षष्ठी पूजा से बनेंगे आपके रुके हुए काम। जानें आज के दिन का अपना दैनिक राशिफल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 12 June: आज  के दिन अरण्य षष्ठी के साथ देवी की पूजा से बनेंगे आपके रुके हुए काम। जानें आज के दिन का अपना दैनिक राशिफल।
 
Aaj Ka Rashifal : आज के दिन बनेंगे कुछ विशेष योग बुधवार के दिन ही शुक्र भी जाएंगे बुध की राशि में जिसका मिलेगा मिथुन राशि को लाभ लेकिन साथ ही इन राशियों पर भी बरसेगी कृपा। आइये जान लेते हैं मेष राशि से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल


आज का मेष राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए आज चंद्रमा का प्रभाव प्रेम के भाव में होने से आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। मन को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखें और काम करते रहें। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है, भले ही काम कुछ कम हों लेकिन आपको इनका लाभ मिलेगा अवश्य। 
 

आज का वृषभ राशिफल

वृष राशि के लिए चंद्रमा सुख स्थान में होंगे। माता पिता का प्रेम स्नेह मिलेगा। चीजें अनुकूल काम न कर रही हों, फिर भी स्थिति को सकारात्मक रूप से देख पाएंगे। सफलता का क्रम बनाए रखने के लिए अपनी मेहनत या प्रदर्शन में कमी न आने दें। व्यापारियों को अपने स्टॉक को अभी से भरपूर रखना चाहिए, अज के दिन परिवार के साथ घूमने के लिए जाएंगे। 
 

आज का मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले आज के दिन चंद्रमा का प्रभाव अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम के रुप में पाएंगे। घर हो या बाहर चीजों को मेंटेन करने में सक्रिय रह सकते हैं।  व्यापार में ग्राहकों की पसंद के अनुसार काम करें, यह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। छात्रों की स्थिति अब उनके पक्ष में होगी। 
 

आज का कर्क राशिफल 

चंद्रमा आपके प्रयास तो बढ़ाएगा साथ ही परिणाम भी देगा। इस समय आपको काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा और अपनी एकाग्रता बनाए रखनी होगी। इस समय सामान की गुणवत्ता भी व्यापार में समस्या पैदा कर सकती है। युवाओं के लिए शिक्षा पर ध्यान देने का यह सही समय है। 
 

आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि के छात्रों को अपने दोस्तों और उनकी शिक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। जो लोग बीमार हैं उन्हें सावधान रहना होगा। आपको परिवार और गुरु का आशीर्वाद मिलेगा। देवी की पूजा और आरती के साथ काम शुरू करें, मन शांत और प्रसन्न रहेगा। 
 

आज का कन्या राशिफल  

कन्या के लिए चंद्रमा थोड़ा उतार-चढ़ाव की स्थिति दे सकता है। आज पुराने काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आपको कुछ राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप काम में व्यस्त हो सकते हैं लेकिन परिवार पर भी नजर रखें। कारोबारियों को नए साझेदार मिल सकते हैं।  बाहरी संपर्क सावधानी से साधें। 
 

आज का तुला राशिफल 

तुला राशि वाले अपने काम में थोड़ा अटकाव पा सकते हैं।  किसी काम में साझेदारी को अंतिम रूप देने से पहले नियम व शर्तों को अच्छे से पढ़ लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर गंभीर होने की जरूरत है। इस समय आप काफी दबाव में रह सकते हैं।

 
आज का वृश्चिक राशिफल 

आज के दिन चंद्रमा आपको भाग्य पर निर्भर नहीं रहने की बात कहता है। अपने काम की असफलता से निराश न हों क्योंकि जल्द ही आपके प्रयास आपके पक्ष में होंगे। अपने प्रयासों को कम न होने देना इस समय सबसे महत्वपूर्ण कार्य होगा। मरीजों को भी स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा और किसी भी तरह की खट्टी चीजें न खाएं। 
 

आज का धनु राशिफल 

अगर परिवार में किसी धार्मिक यात्रा की योजना है तो पूरे परिवार के साथ जाने का प्रयास करें। आज कुछ लोग आपसे मिलने आ सकते हैं।  आज काम का बोझ रहेगा, लेकिन अपनी पसंद का कोई काम करने पर ध्यान दें।
  

आज का मकर राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए सफलता के द्वार आसानी से खुलते नजर आ रहे हैं, आपको सामाजिक या पारिवारिक दृष्टि से संयमित रहना होगा, तभी आप रिश्तों में सामंजस्य बनाए रख पाएंगे। सरकारी विभागों में कार्यरत लोगों को स्थानांतरण या पदोन्नति पत्र मिल सकता है।  
 

आज का कुंभ राशिफल 

आपकी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, जिससे नौकरी मिलने की संभावना बढ़ेगी। कारोबारियों के लिए अधिक लाभ कमाने के लिए गलत रास्ता न चुनें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई में फंस सकते हैं। इस समय आपके पास काम की अधिकता रहेगी। विद्यार्थी शॉर्ट टर्म कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं।  


आज का मीन राशिफल 

आज के दिन कुछ कानूनी कार्यवाही से दो चार होना पड़ सकता है। अचानक बीमारी के कारण आप काम को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिवार में गंभीर मुद्दों पर चर्चा को महत्व दिए जाने से आप प्रसन्न रहेंगे।

ज्योतिषाचार्यों से बात करने के लिए यहां क्लिक करें- https://www.myjyotish.com/talk-to-astrologers 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X