Surya Grahan 2023
- फोटो : my jyotish
इस साल 14 अक्टूबर शनिवार के दिन कंकण सूर्य ग्रहण का असर दिखाई देगा. आश्विन मास के श्राद्ध पक्ष की इस अमावस्या पर ग्रहण का प्रभाव बेहद विशेष रहने वाला है. ग्रहण का समय भारत में मान्य नही होगा क्योंकि यह ग्रहण भारत में अदृष्य होगा लेकिन अन्य देशों पर जहां यह दिखाई देगा उन पर इसका सीधा प्रभाव होगा. ग्रह की स्थिति का देशों की स्थिति पर जरूर पड़ेगा. श्राद्ध और सर्व पितृ अमावस्या के दिन किए जाने वाले सभी श्राद्ध कर्म ग्रहण से प्रभावित नहीम होंगे. आइए जानते हैं कि ग्रहण का भारत तथा अन्य देशों पर कैसा रहेगा का प्रभाव तथा ग्रह से संबंधित अन्य तथ्य
इस शारदीय नवरात्रि कराएं खेत्री, कलश स्थापना 9 दिन का अनुष्ठान , माँ दुर्गा के आशीर्वाद से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी - 15 अक्टूबर- 23 अक्टूबर 2023
ग्रहण का भारत एवं अन्य देशों पर प्रभाव
14 अक्टूबर 2023, शनिवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण सूर्य ग्रहण के रूप में होने वाला है. इस दिन ग्रहण का प्रभाव विशेष रूप से कुछ देशों पर पड़ेगा लेकिन भारत में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. यहां ग्रहण न होने से पितरों के श्राद्ध और तर्पण तथा पूजा से संबंधित कार्य बिना किसी विघ्न के समय पर किए जा सकेंगे. 14 अक्टूबर को होने वाला कंकण सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इसका सूतक प्रभाव भी मान्य नहीं होगा.
विंध्याचल में कराएं शारदीय नवरात्रि दुर्गा सहस्त्रनाम का पाठ पाएं अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य : 15 अक्टूबर - 23 अक्टूबर 2023 - Durga Sahasranam Path Online
आशिव अमावस्या पर रात्रि के समय सूर्य ग्रहण शुरू होगा. भारतीय समय के अनुसार ग्रहण का समय 20:34 से 26:25 तक रहेगा. यह ग्रहण 14 और 15 अक्टूबर 2023 की मध्यरात्रि में लगेगा. ग्रहण का असर उत्तरी अमेरिका के इलाकों से लेकर दक्षिण अमेरिका के देशों तक दिखाई देगा. इसके अलावा ग्रहण अफ्रीकी महाद्वीप के पश्चिमी क्षेत्रों, पश्चिमी सहारा, ज्ञान आदि में दिखाई देगा. ग्रहण का वलयाकार आकार अमेरिका के टेक्सास, नेवादा, मैक्सिको आदि स्थानों पर दिखाई देगा.
सर्वपितृ अमावस्या पर हरिद्वार में कराएं ब्राह्मण भोज, दूर होंगी पितृ दोष से उत्पन्न समस्त कष्ट - 14 अक्टूबर 2023
सूर्य ग्रहण का समय और समाप्ति काल
ग्रहण का समय 14/15 अक्टूबर की मध्य रात्रि से शुरु होगा जो इस प्रकार रहने वाला है. ग्रहण 20:34 बजे शुरू होगा, 21:42 पर कंकण आरंभ होगा, परम ग्रह स्थिति 23:30 बजे होगी, 25:17 पर कंकण स्थिति समाप्त होगी और ग्रहण पूरी तरह से लगभग 26:25 पर समाप्त होगा. सूर्य ग्रहण का प्रभाव: ग्रहण का प्रभाव कन्या राशि के साथ चित्रा नक्षत्र पर सबसे ज्यादा रहेगा. इसके अलावा ग्रहण का प्रभाव मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि पर पड़ेगा.