सीता नवमी के दिन एक उपाय से होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण
आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और इस दिन देवी सीता धरती पर प्रकट हुई थी। नवमी तिथि का आरंभ 9 मई दिन सोमवार से शाम 6:32 मिनट से हो गया है और यह 10 मई मंगलवार की शाम 7:24 तक रहेंगी। उदयातिथि पर नवमी 10 मई को है इसलिए सीता नवमी आज के दिन मनाई जा रही है। सीता नवमी के दिन पूजा करने के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 10:57 मिनट से दोपहर 1:39 मिनट तक रहेगा। यह समय अवधि 2 घण्टे 42 मिनट की होगी। सीता नवमी रामनवमी के लगभग एक महीने बाद पड़ती है। जब एक बार राजा जनक धरती जोत रहे थे तब उन्हें माता सीता एक बच्ची के रूप में मिली और उन्होंने उन्ही अपनी पुत्री रूप में स्वीकार किया था।
इसलिए हल की नोक और जुती हुई जमीन को सीता भी कहते हैं। माता सीता के पिता का नाम जनक था राजा जनक की पुत्री होने के कारण उनका एक नाम जानकी भी है। इसी कारण से इस दिन को सीता नवमी और जानकी जयंती के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा का विशेष महत्त्व है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से हर तरह की समस्याएं दूर हो जाती है और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। आइए जानते हैं क्या हैं वह उपाय
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
आज के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमान जी की मूर्ति से सिंदूर लेकर माता सीता के चरणों में चढ़ाएं। आपको दिन में तीन बार ऐसा करना है सुबह, दोपहर और शाम को और हर बार आपको अपनी मनोकामना माता सीता के समक्ष कहनी है। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर होंगी।
आज के दिन सीता जी की और भगवान श्रीराम की पूजा का विशेष महत्त्व है। आज के दिन जानकी स्रोत और राम स्तुति का पाठ करें। साथ ही इस दिन सुंदरकांड का पाठ भी करना चाहिए। इसके बाद जब पूजा संपूर्ण हो जाए तो भगवान से सभी बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें। ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती है।
बुद्ध पूर्णिमा को सामूहिक ब्राह्मण भोज करवाकर पाएँ ऋण से मुक्ति और पुण्यों में वृद्धि, बढ़ेगा धन-धान्य
यदि आप किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही उत्तम है। आपको आज के दिन भगवान राम के मंदिर में जाकर केसरिया झंडा लगाना है। माता सीता और भगवान राम को पीलें वस्त्र, पीले फूलों की माला और पीले चावल का भोग अर्पित करना है। उसके बाद भगवान राम के मंत्रों का जप करें। इससे भगवान राम, सीता माता और हनुमान जी प्रसन्न होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही धन से संबंधित सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।
अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।