myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Shiv ji Ke Upay: Adopt these 5 measures to please Lord Shiva

Shiv ji Ke Upay: इन पांच आसान उपायों को अपनाएं और भगवान शिव का आशीर्वाद पाएं

माय ज्योतिष डेस्क Updated 10 Jun 2024 11:05 AM IST
शिवजी को प्रसन्न करने के 5 उपाय
शिवजी को प्रसन्न करने के 5 उपाय - फोटो : My Jyotish

खास बातें

Shivji ke Upay: भगवान शिव को प्रसन्न करना लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण आकांक्षा है, लेकिन आपको बता दें कि उनका आशीर्वाद पाने के आपको अत्यधिक मेहनत की आवशयकता नहीं है। इस लेख में उन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shivji ke Upay:  भगवान शिव, जिन्हें भोलेनाथ और महादेव के नाम से जाना जाता है, हिंदू धर्म में सबसे पूजनीय देवताओं में से एक हैं। वे विनाश और सृजन के देवता हैं और जीवन के सभी पहलुओं को संतुलित करने वाले शक्तिशाली शक्ति के रूप में जाने जाते हैं। भगवान शिव का क्रोध जितना विनाशकारी है उतने ही वह कृपालु भी हैं। वह सभी भक्तों को एक समान मानते हैं और वह बहुत जल्द ही प्रसन्न भी हो जाते हैं। इसलिए तो उन्हें भोलेबाबा के नाम से भी जाना जाता है। तो आइए जानते हैं कि उनकी कृपा पाने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए।
 

भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय


भगवान शिव को प्रसन्न करना कई लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण आकांक्षा है, क्योंकि उनका आशीर्वाद मोक्ष, शांति और समृद्धि प्रदान कर सकता है। लेकिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आपको भव्य अनुष्ठान या महंगे चढ़ावे की आवश्यकता नहीं है। वास्तव में, भगवान शिव सबसे सरल और भक्तिपूर्ण भक्तों से प्रसन्न होते हैं।
 

 भगवान शिव को प्रसन्न करने के 5 उपाय

 
  •  नियमित रूप से शिव पूजा
प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। आप यदि मन में सच्ची श्रद्धा के साथ केवल कुछ क्षणों के लिए भगवान शिव का स्मरण भी करते हैं, तो भगवान प्रसन्न हो जाते है। इसलिए तो कहा जाता है कि उन्हें प्रसन्न करना सबसे सरल होता है। इसके अलावा आप शिवलिंग या भगवान शिव की मूर्ति के सामने जल, दूध, फूल और फल चढ़ा सकते हैं। इससे भी भगवान प्रसन्न होते हैं।
 
  •  शिव मंत्रों का जाप
शिव मन्त्रों का जाप करने से भी भगवान प्रसन्न होते हैं। इसके लिए आपको "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप 108 बार प्रतिदिन करना चाहिए और "महा मृत्युंजय मंत्र" ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ मंत्र का जाप भी 108 बार करने का प्रयत्न करें। ये मंत्र भगवान शिव से जुड़ने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए एक प्रभावशाली उपाय हैं। इसके अलावा आप "शिव स्तुति", "शिव चालीसा" या "लिंगाष्टक" जैसे शिव स्तोत्रों का पाठ कर सकते हैं।
 
  • सोमवार का व्रत
सोमवार, भगवान शिव का दिन माना जाता है। इस दिन व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से उन्हें विशेष रूप से प्रसन्नता होती है। इसके साथ ही आपको इस दिन फलहार ही रहना चाहिए। व्रत के दिन सुबह उठकर शिवजी के मंदिर जाना चाहिए और शिवलिंग में दूध या जल से अभिषेक करना चाहिए। यदि आप सप्ताह में एक दिन व्रत रखते हैं, तो आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से प्रभाव दिखेगा।
 
  •  बिल्व पत्र और गंगा जल से अभिषेक करें

बिल्व पत्र को भगवान शिव का प्रिय भोग माना जाता है। नियमित रूप से बिल्व पत्र चढ़ाने से भगवान शिव खुश होते हैं। यदि प्रतिदिन संभव ना हो, तो आप केवल सोमवार के दिन भी बिल्व पत्र चढ़ा सकते हैं। गंगा जल को सबसे पवित्र जल माना जाता है। आपके घर में शिव मूर्ति है तो गंगा जल से अभिषेक करें, यदि नहीं है तो आपको मंदिर में जाकर शिवजी और शिवलिंग को गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए।  इससे भक्तों को शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 
 
  • ॐ का जाप
प्राप्त: उठकर आपको का उच्चाकर करना चाहिए और इसके आपको पद्मासन मे बैठकर आंखें बंद करनी चाहिए। ॐ का उच्चारण करने से शिवजी को प्रसन्न होते ही हैं, साथ ही मन शांत होता है और हमारी एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। साथ ही पेट से संबंधित समस्याएं कम होती हैं और रक्तचाप नियंत्रण में रहता है। तनाव कम होता है और आपका पूरा दिन ऊर्जा के साथ बीतता है। भगवान शिव पर ध्यान लगाने से मन शांत होता है और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है।

तो, इस प्रकार से आप इन उपायों को अपनाकर शिवजी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप इससे संबंधिति अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे ज्योतिषाचार्यों से संपर्क करें। 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X