myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Sawan Benefits of Rudrabhishek

सावन में करें महादेव का रुद्राभिषेक, होंगे कई लाभ.

My Jyotish Expert Updated 29 Jul 2021 03:04 PM IST
Sawan me rudrabhishek
Sawan me rudrabhishek - फोटो : Google
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू कैलेंडर (Hindu Calendar) के मुताबिक, सावन (Sawan) मास  (Month)  का प्रारंभ आषाढ़ पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा के खत्म होने के साथ होता है। सावन का माह हिंदू कैलेंडर के अनुसार पांचवा (Fifth)  महीना होता है। वैसे तो सावन माह का हर दिन बहुत पवित्र (Holy)  माना जाता है लेकिन सावन माह में सोमवार (Monday)  का दिन बहुत ही विशेष माना जाता है। जो लोग सोमवार का व्रत  (Fast) रखकर भगवान शिव का पूजन - अर्चन करते हैं और रुद्राभिषेक (Rudrabhishek)  करते हैं भगवान उन पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखते हैं।

भगवान शिव शंकर का प्रिय (Favourite)  मास यानी सावन का माह 25 जुलाई 2021 से प्रारंभ हो चुका है। इस पवित्र सावन के माह में भगवान शिव और उनके पूरे परिवार की ध्यानपूर्वक व विधि विधान से पूजा की जाती है। पुरानी धार्मिक मान्यताओं (Religious Beliefs) के अनुसार माना जाता है कि सावन के माह में भगवान शिव पर रुद्राभिषेक या जलाभिषेक करना बहुत पुण्य का काम माना जाता है। इसे करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर अपने भक्तों को उनके इच्छा अनुसार फल देते हैं। सावन की माह को भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए सबसे उत्तम माना गया है। वही रुद्राभिषेक को लेकर ऐसा माना जाता है कि हमारी कुंडली में हमने जितने भी पाप या  महा पाप किए होते हैं भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से वह सब जलकर भस्म हो जाते हैं। और हमें भगवान शिव की कृपा की प्राप्ति होती है। अपनी सभी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए  सदा शिव रूद्र का पूजन ही काफी है इससे सभी देवता भी प्रसन्न हो जाते हैं।

रोजगार और मनचाही नौकरी के लिए सावन शिवरात्रि पर अमरनाथ में कराएं  महारुद्राभिषेक

तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने के लाभ:-
  • अगर आप जल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे तो वर्षा होगी।
  • आप किसी असाध्य रोग से पीड़ित हैं तो कुशोदक से रुद्राभिषेक करने से आपके असाध्य रोग शांत हो जाएंगे। 
  • अगर आप अपना खुद का घर या वाहन चाहते हो तो भगवान शिव का दही से रुद्राभिषेक करें इससे भगवान भोलेनाथ आपकी घर और वाहन की मनोकामना पूरी करेंगे।
  • धन की प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें इससे आपको धन की प्राप्ति होगी। 
  • धन की वृद्धि के लिए शहद और घृत से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
  • किसी तीर्थ स्थल के जल से भगवान शिव का अभिषेक करने पर आप को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 
  • यदि आप बीमारियों से परेशान हैं तो इत्र मिले जल से भगवान शिव का अभिषेक करें इससे आपकी बीमारियां नष्ट हो जाती हैं।
  • पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए भगवान शिव का अभिषेक दूध से करें और अगर संतान मृत पैदा होती है तो गाय के दूध से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। ऐसा करने से आपको शीघ्र ही स्वस्थ संतान की प्राप्त होगी। 
  • भगवान शिव के सभी नामों का  और मंत्रों का उच्चारण और जाप करते हुए , घी की धारा से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से आपके वंश का विस्तार होता है।
  • दूध में चीनी (Sugar)  मिलाकर महादेव का अभिषेक करने से कम बुद्धि का व्यक्ति भी विद्वान और ज्ञानी हो जाता है। 
  • भगवान भोलेनाथ पर सरसों के तेल से अभिषेक करने पर आपके शत्रु पराजित होते है और आपको विजय प्राप्त होती है।
  • गाय के दूध का और शुद्ध  देशी घी से भगवान शिव का अभिषेक करने पर आरोग्यता प्राप्त होती है।

यह भी  पढ़े-
Sawan 2021: जानें सावन में राशि के अनुसार कैसे करें शिव की पूजा ?
Venus planet :आप के व्यक्तित्व पर कैसा असर डालता है शुक्र ग्रह आइये जाने
शीघ्र विवाह के लिए सावन शिवरात्रि पर अमरनाथ में कराएं  महारुद्राभिषेक
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X