myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   15 messages told by Lord Shiva for happy married life

भगवान शिव द्वारा बताए गए 15 संदेश, जो खुशहाल कर देंगे आपका गृहस्थ जीवन

myjyotish expert Updated 12 Jul 2021 07:53 PM IST
भगवान शिव द्वारा बताए गए 15 संदेश, जो खुशहाल कर देंगे आपका गृहस्थ जीवन
भगवान शिव द्वारा बताए गए 15 संदेश, जो खुशहाल कर देंगे आपका गृहस्थ जीवन - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन
हम सभी जानते हैं कि भगवान शिव देवों के देव महादेव हैं उनकी उपासना ( Worship)  करने से हर व्यक्ति को हर तरह की सुख समृद्धि प्राप्त होती है। इसलिए इस लेख में हम बात करने जा रहे हैं भगवान शिव द्वारा बताए गए 15 गृहस्थ जीवन के संदेशों के बारे में।
 
एक बार की बात है माता पार्वती भगवान शिव शंकर के साथ सत्संग ( spiritual discourse ) कर रही थी। उसी समय मां पार्वती ने भगवान शिव से पूछा कि गृहस्थ लोगों को अपने कल्याण (Welfare)  हेतु क्या करना चाहिए?
भगवान शिव ने बताया कि जो लोग सच बोलते हैं व प्राणियों पर दया करते हैं, अपने मन और इंद्रियों पर संयम रखते हैं और अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगों की सेवा व परोपकार करते हैं व माता पिता एवं बुजुर्गों की सेवा करते हैं ऐसे गृहस्थ लोगों पर देवता, ऋषि एवं महर्षि सब प्रसन्न रहते हैं।
 

आइए तो जानते हैं भगवान शिव द्वारा बताए गए खुशहाल गृहस्थ जीवन के 15 संदेशों को क्रमानुसार: 

 
  1. व्यक्ति को हमेशा सच बोलना चाहिए।

  2. व्यक्ति को हमेशा सभी प्राणियों पर दया भावना करनी चाहिए।

  3. व्यक्ति को हमेशा अपने मन एवं इंद्रियों पर संयम रखना चाहिए।

  4. व्यक्ति को अपने सामर्थ्य अनुसार सेवा व परोपकार के कार्य करना चाहिए।

  5. अपने माता-पिता एवं बुजुर्गों की सेवा और सम्मान करना चाहिए।

  6. आपको शील एवं सदाचार से संपन्न रहना चाहिए।

  7. अतिथियों का सम्मान करना चाहिए अतिथियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

  8. व्यक्ति का क्षमाशील रहना बहुत आवश्यक है।

  
समस्त कष्टों के नाश के लिए घर बैठे करें बाबा बर्फ़ानी का रुद्राभिषेक, अभी बुक करें
 

        9. धर्म पूर्वक अपने धन का उपार्जन करना चाहिए।

       10. दूसरों के धन पर लालच नहीं रखना चाहिए ना ही उस पर बुरी नजर डालनी चाहिए।

       11. किसी भी पराई स्त्री को वासना की नजर से नहीं देखना चाहिए व स्त्री का सदैव सम्मान करना चाहिए।

       12. व्यक्ति को किसी की  निंदा व चुगली नहीं करना चाहिए।

       13. आपको सब के प्रति मित्रता और दया का भाव रखना चाहिए।

       14.व्यक्ति को हमेशा शाम में और मीठी वाणी बोलना चाहिए।

       15. जो व्यक्ति स्वेच्छाचार से दूर रहता है ऐसा आदर्श व्यक्ति ही सुखी गृहस्थ होता है। व स्वर्गगामी होता है। 



इसके बाद भगवान शिव ने माता पार्वती को आगे बताया कि मनुष्य को जीवन में हमेशा शुभ कार्य करते रहना चाहिए। क्योंकि हम जैसा कर्म करते हैं हमें वैसा ही फल प्राप्त होता है , शुभ कर्मों का हमेशा शुभ फल ही प्राप्त होता है और शुभ प्रारब्ध बनता है। हम जैसा कर्म करते हैं ऐसी ही हमारी तकदीर बनती है। तकदीर अत्यधिक बलवान होती है उसी के अनुसार हर जीव भोग करता है। इसलिए हमें हमेशा सत्कर्म करने चाहिए।

ये भी पढ़े:
 

सरल उपाय जिन्हें मंगलवार को करने से होगा आपके जीवन में मंगल ही मंगल


Lucky Partner : इन चार राशियों वाली लड़कियां होती हैं बेहतरीन जीवनसाथी


Jagannath Rath Yatra 2021: जानिए भगवान जगन्नाथ से जुड़ी मान्यताएँ, इतिहास, और रथ यात्रा निकाले जाने का कारण


 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X