myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Why do people hang pictures of running white horses in their homes?

Running White Horse: लोग घरों में क्यों लगाते हैं दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर?

Nisha Thapaनिशा थापा Updated 12 May 2024 05:25 PM IST
दौड़ते हुए 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर
दौड़ते हुए 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर - फोटो : My Jyotish

खास बातें

7 Horse Painting Vastu: धार्मिक और वास्तु की दृष्टि से घर में सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। क्योंकि यह घोड़े सूर्य देव के रथ के घोड़े के प्रतीक होते हैं। लेकिन इनकी तस्वीर लगाने का फायदा तभी है जब आप सही दिशा में लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
7 Horse Painting Vastu: अक्सर हम देखते हैं कि लोग अपने घरों में दौड़ते हुए सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह प्रथा अभी की नहीं बल्कि राजा महाराजाओं के वक्त की है। यानी, हम कह सकते हैं कि घरों में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीरें लगाने की प्रथा सदियों से चली आ रही है। यह माना जाता है इस प्रकार की तस्वीर ना सिर्फ घर की सुन्दरता को बढ़ाती है बल्कि जीवन में  सौभाग्य, समृद्धि, गति और सफलता लाती हैं। वास्तु के अनुसार भी घर में दोड़ते हुए घोडों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर का महत्व
लोग अपने घरों में अक्सर 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाते हैं। धार्मिक दृष्टि से देखें तो ऐसा कहा जाता है कि ये 7 घोड़े सूर्यदेव के रथ के 7 घोड़ों के प्रतीक हैं। घोड़ों की दौड़ती हुई मुद्रा दर्शाती है कि यह प्रगति और गतिशीलता का प्रतीक है। यही कारण है कि सफेद घोड़ों की तस्वीर शुभ मानी जाती है। ध्यान रहे कि ये तस्वीर घर की दक्षिण या उत्तर दिशा में ही होनी चाहिए। 

दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीरें लगाने से क्या लाभ होता है?  
माना जाता है कि दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर घर में सौभाग्य और समृद्धि लाते हैं। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।  करियर या व्यवसाय में निरंतर समृद्धि प्रदान करते हैं। 

कहां लगाएं घोड़ों की तस्वीर
घर की दक्षिण या उत्तर दिशा में घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। यदि आप उस दिशा में नहीं लगा पा रहे हैं तो घर की खिड़की में लगाएं।

इन बातों का रखें ध्यान
आप घर या कार्यालय में जहां पर भी यह तस्वीरें लगाएं, उस स्थान को साफ सुथरा रखें और निरंतर सफाई करते रहें। घोड़ों की तस्वीर ऐसा होनी चाहिए जिसमें वह हसते हुए लगें और वह बंधे हुए ना हो। 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X