myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Ram Navami 2024: Know date, time, and worship rituals for Ram Navami.

Ram Navami 2024 : कब मनाई जाएगी राम नवमी? जानें रामनवमी शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

Acharya Rajrani Sharma Updated 15 Apr 2024 11:28 AM IST
Ram Navami 2024
Ram Navami 2024 - फोटो : myjyotish

खास बातें

Ram Navami 2024 Date : राम नवमी का पर्व इस 17 अप्रैल 2024 के दिन मनाई जाएगी. हर वर्ष की भांति इस साल भी रामनवमी की पूजा बड़े धूम धाम से की जाएगी. रामनवमी का पर्व भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का विशेष समय होता है.

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Navami 2024 Date : राम नवमी का पर्व इस 17 अप्रैल 2024 के दिन मनाई जाएगी. हर वर्ष की भांति इस साल भी रामनवमी की पूजा बड़े धूम धाम से की जाएगी. रामनवमी का पर्व भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का विशेष समय होता है.

Ram Navami Puja: चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन को रामनवमी के रुप में पूजनीय है. शास्त्रों के अनुसार इस तिथि पर ही भगवान विष्णु ने मनुष्य रूप पृथ्वी पर अवतार लिया. इस साल रामनवमी तिथि पर पूजा का शुभ समय सुबह से आरंभ होगा. आइये जान लेते हैं राम नवमी पूजा और महत्व 

विंध्याचल में कराएं चैत्र नवरात्रि दुर्गा सहस्त्रनाम का पाठ पाएं अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य : 09 अप्रैल - 17 अप्रैल 2024 - Durga Sahasranam Path Online
 

रामनवमी पूजा मुहूर्त समय 

रामनवमी का त्योहार 17 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा. हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है. शास्त्रों में वर्णित है कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का अवतार हुआ था. इसलिए इस दिन रामनवमी मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 16 अप्रैल को दोपहर 01:23 बजे शुरू होगी और अगले दिन यानी 17 अप्रैल को दोपहर 03:14 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि अनुसार राम नवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी. रामनवमी तिथि पर पूजा का शुभ समय सुबह 11:03 बजे से दोपहर 1:38 बजे तक है. भक्त इस दौरान भगवान श्री राम की पूजा कर सकते हैं.

कामाख्या देवी शक्ति पीठ में चैत्र नवरात्रि, सर्व सुख समृद्धि के लिए करवाएं दुर्गा सप्तशती का विशेष पाठ : 09 अप्रैल -17 अप्रैल 2024 - Durga Saptashati Path Online
 

रामनवमी पूजा महत्व 2024

हर साल की तरह इस साल भी रामनवमी की पूजा बड़े धूमधाम से की जाएगी. रामनवमी का त्यौहार भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का एक विशेष समय है. शास्त्रों के अनुसार इसी तिथि पर भगवान श्री विष्णु जी, राम रूप में पृथ्वी पर अवतरित हुए थे. इस साल रामनवमी तिथि पर सुबह से ही पूजा का शुभ समय शुरू हो जाएगा. धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीराम की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त दुख और परेशानियां हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं. साथ ही भगवान श्री राम का आशीर्वाद भी मिलता है. आइए जानते हैं रामनवमी अरती.

चैत्र नवरात्रि कालीघाट मंदिर मे पाए मां काली का आशीर्वाद मिलेगी हर बाधा से मुक्ति 09 अप्रैल -17 अप्रैल 2024
 

रामनवमी पूजा आरती

 श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।
कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।
पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।
भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।
रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।
सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।
आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।
इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।
मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।
मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।
करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।
एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।
तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।

दोहा- जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।
मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।

हिमाचल प्रदेश के ज्वाला देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर सर्व कल्याण हेतु कराएं 11000 मंत्रों का जाप और पाएं गृह शांति एवं रोग निवारण का आशीर्वाद 09 -17 अप्रैल 2024
 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X