Raksha Bandhan 2023 colour: रक्षाबंधन पर इस रंग की राखी से मिलेगी साल भर की खुशियां जानें अपनी राखी
- फोटो : my jyotish
रक्षाबंधन के दिन राखी के रंग की शुभता बहुत विशेष होती है. राशि के अनुसार शुभ रंग वाली राखी से भाग्य का उदय होता है. राशि के अनुसार शुभ रंग वाली राखी के द्वारा व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य एवं सुख का आगमन साल भर रहता है. इस साल भद्रा के कारण रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन 30 अगस्त और 31 अगस्त को मनाया जाएगा. रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई की कलाई पर प्यार की राखी बांधती हैं. इसके साथ ही वह अपने भाई के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना करती हैं ऎसे में रक्षाबंधन पर अगर आप अपने भाई को उसकी राशि के अनुसार शुभ रंग की राखी बांधें तो यह बहुत ही शुभदायक होता है. आइये जानते हैं रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार कौन से रंग की राखी शुभ रहेगी?
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंगं पर कालसर्प दोष निवारण पूजा कराएं -Kaal Sarp Dosh Nivaran Puja at Trimbakeshwar Jyotirlinga Online
रक्षाबंधन में राशि के अनुसार शुभ रंग वाली राखी
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए राखी का रंग लाल हो तो बहुत ही शुभ होता है. आपकी राशि का स्वामी मंगल है इसलिए इस दृष्टि से लाल रंग शुभता का प्रतीक है.
वृषभ राशि
वृष राशि वालों के लिए राखी का रंग गुलाबी, श्वेत और सिल्वर कलर अच्छा होगा. इस साल रक्षाबंधन पर इस रंग की राखी बांधनी चाहिए यह आपके लिए शुभ रहेगा.
मिथुन राशि
इस राशि वालों के लिए कई तरह के रंगों वाली राशि शुभ होगी. आपकी राशि का स्वामी ग्रह बुध है इसलिए इसमें हरा रंग नीला रंग गुलाबी रंग सभी शुभ होंगे.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुलाबी रंग, सफेद रंग, पीला रंग लाल रंग सभी शुभ होते हैं. इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है और इनका शुभ रंग सफेद है तो इस रंग की राखी शुभ होगी.
सिंह राशि
आपकी राशि के लोग सूर्य से प्रभावित होते हैं क्योंकि यह आपका स्वामी ग्रह है. आपके लिए नारंगी या लाल रंग की राखी शुभ रहेगी.
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए हरा रंग, फिरोजी रंग, धानी रंग सभी अच्छे होंगे. आपका स्वामी ग्रह बुध है और इस कारण हरा रंग आपके लिए शुभ रहता है.
सावन शिवरात्रि पर 11 ब्राह्मणों द्वारा 11 विशेष वस्तुओं से कराएं महाकाल का सामूहिक महारुद्राभिषेक एवं रुद्री पाठ 2023
तुला राशि
तुला राशि के लिए शुक्र स्वामी हैं और इसके लिए गुलाबी रंग, चमकीले रंग, आसमानी नीले रंग बहुत शुभ होते हैं इन रंगों में राखी शुभ होती है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए रक्षाबंधन के समय लाल रंग का उपयोग बहुत शुभ होगा. इन्हें लाल या पीले रंग की राखी का उपयोग करना शुभ होता है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए पीले रंग, केसरिया रंग, सिंदूरी रंग, लाल रंग की राखी शुभ रहेगी. आपकी राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है और इसका शुभ रंग पीला होता है जो इस रंग की शुभता देता है.
मकर राशि
मकर राशि के लिए नीला, आसमानी. फिरोजी रंग बहुत शुभ होता है. इसलिए नीले रंग की राखी आपके लिए शुभ रहती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए नीले, धानी रंग, हरा रंग सभी अच्छे रहेंगे. इस रंग की राखी का उपयोग शुभता देने वाला होगा.
लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए इस सावन सोमवार उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 04 जुलाई से 31अगस्त 2023
मीन राशि
रक्षाबंधन पर मीन राशि के लिए केसरिया रंग का अच्छा प्रभाव मिलता है. इस रंग की राखी शुभ रहेगी इसके अलावा पीला रंग भी शुभ होगा