myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   On Women's Day 2022 know some shocking facts about women, according to the zodiac.

Women's Day 2022: महिला दिवस पर जानें राशि अनुसार, महिलाओं के बारे में कुछ चौकाने वाले तथ्य।

Myjyotish Expert Updated 03 Mar 2022 02:34 PM IST
जानें राशि अनुसार, महिलाओं के बारे में कुछ चौकाने वाले तथ्य।
जानें राशि अनुसार, महिलाओं के बारे में कुछ चौकाने वाले तथ्य। - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला दिवस पर जानें राशि अनुसार, महिलाओं के बारे में कुछ चौकाने वाले तथ्य।


 महिला दिवस पर हम आपको महिलाओं से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताते हैं। किस राशि की महिलायें साबित होती है अच्छी पार्टनर  और कैसी होती है उनकी आदतें। महिलाओं को समझना काफी मुश्किल होता हैं पर यदि ऐसे में आप उनको उनकी राशि के अनुसार समझ ले तो बात कुछ आसान हो जाती हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं कि वैदिक युग से लेकर आधुनिक काल तक भारत में महिलाओं की स्थिति में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाओं को न केवल बहुत से अधिकारों से वंछित रखा जाता था बल्कि घर-परिवार और समाज में भी उन्हें मर्दों की तरह सम्मान भी प्राप्त नहीं था। हालांकि, जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे ही महिलाओं की स्थिति में भी सुधार देखने को मिल रहे है।

सभी महिलाओं का स्वभाव अलग लग होता है। इसी प्रकार रोमांस को लेकर भी सबका व्यवहार अलग होता है। तो इस महिला दिवस आप भी जान ले महिलाओं के बारे में की किस राशि की महिलायें कैसे स्वभाव की होती है। ताकि आप उन्हें इस महिला दिवस इम्प्रेस कर सकें। आज इस पोस्ट के जरिये जाने ऐसी राशियों के बारे में जिन राशि की महिला जातक एक अच्छी पार्टनर साबित होती है और धोखा नही देती हैं।

तो आइए जानते है राशि अनुसार महिलाओं की आदतों के बारे में । 

Pitra Dosh: पितृ दोष क्या है? जानिए पितृ दोष क्यों होता है, इसकी रोकथाम और उपाय

सबसे पहले बात करते है मेष राशि की, मेष राशि की महिला जातक काफी डिमांडिंग होतीं हैं, वे अपने प्रेमी को लेकर हमेशा काफी उम्मीदें रखतीं हैं और हमेशा चाहती हैं कि उन्हें ऐसा प्रेमी मिले जो उन्हें विश्वास दिलाए की वो उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है। इसके बाद ही वे अपनी तरफ से प्यार के लिए कदम आगे बढ़ाने के लिए तैयार होतीं हैं।

जिन महिलाओं की राशि वृषभ है जिनसे आप प्रेम करते है तो आप निश्चिंत रहें इस राशि की महिलाएं जो भी करती है पूरे मन और महनत से करतीं हैं जब भी प्रेम करती हैं उसे सच्ची निष्ठा से निभाती हैं, वे हमेशा अपने रिश्ते को खास बनाने के लिए काफी महनत करतीं हैं। लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो इन्हें संभालना बड़ा मुश्किल हो जाता है। वे हमेशा चाहतीं हैं कि जब भी अपने पार्टनर से नाराज़ हों तो उनका पार्टनर उनके लिए कुछ स्पेशल करे जिससे उनका गुस्सा खत्म हो और उनका प्यार और मज़बूत हो जाए। इनके गुस्सा को कई बार इनका साथी नही समझ पाता है और इन्हें प्यार में मायूसी हाथ लगती हैं।

मिथुन राशि वाली महिलाएं बहुत ही ज्यादा रोमांटिक व चंचल किस्म की होती हैं। वे हमेशा अपने प्यार के लिए ख्वाब सजा कर रखतीं हैं और हमेशा पूरी प्लानिंग के साथ रहतीं हैं जिससे वे अपने प्यार हासिल होने पर उसे खूब प्यार जता सकें लेकिन, इस राशि की महिलाओं की चंचल आदत की वजह से इन्हें बहुत मुश्किल से सच्चा प्यार मिलता है। 

कर्क राशि की महिलाएं सोच समझ कर प्यार करती है। इस राशि की महिलाएं प्यार करने के मामले में धीमी होती हैं वे हमेशा अपने प्यार को पूरी तरह से जांचतीं हैं कि उनका पार्टनर उनके लिए ठीक है भी की नहीं उसके बाद ही वे अपने प्यार का इज़हार करतीं हैं लेकिन वे जब भी किसी से प्यार करतीं हैं तो उसे पूरी लगन से निभातीं हैं। वह एक समर्पित और सुरक्षात्मक प्रेमी हैं।

बात करें सिंह राशि की महिलाओं की तो इस राशि की महिलाओं को प्यार बहुत जल्दी और आसानी से हो जाता है। जब भी कोई व्यक्ति उनके विचारों और उनके स्वभाव को देखकर उनकी तरफ आकर्षित होता है ये उसे ही प्यार का नाम दे देतीं हैं लेकिन ऐसा तभी होता है जब सही प्रेमी उनकी कल्पना को प्रभावित करता है। यही आदत इस राशि की महिलाओं मुसीबत में डाल देती है। जिसके चलते इन्हें प्यार में धोखे भी बहुत खाने पड़ते है। 

Ashneer Grover BaratPe: भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर, जानिए क्या कहते हैं इनके सितारे। 

जिन महिलाओं की राशि कन्या है तो ऐसी महिलाएं काफी इमोशनल और तेज़ तर्रार होती हैं, ये अपने प्रेमी में किसी प्रकार की कमजोरी पसंद नहीं करती हैं। ये हमेशा एक पर्फेक्ट पार्टनर की तलाश में रहतीं हैं और अपने पार्टनर पर दबाव बनाए रखना चाहतीं हैं। जिससे कई बार इनके जीवन में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता हैं।

तुला राशि की महिलाएं हमेशा अपने प्यार में तालमेल और भागीदारी चाहती हैं। वे हमेशा यही कोशिश करतीं हैं कि वे हर स्तिथि में अपने पार्टनर को खुश रख सकें। इन महिलाओं की खास बात है की प्यार में तुला राशि की महिलाएं संतुलन देखती है। ऐसी महिलाएं हमेशा अपने प्यार को कायम रखने के लिए अपनी तरफ से बहुत कोशिशें करतीं हैं। 

वही बात करे वृश्चिक राशि की महिलाएं की तो इस राशि की महिलाएं काफी अलग होतीं हैं। महिलाओं को समझना मुश्किल जो कहा जाता है वह राशि की महिलाओं के लिए बिल्कुल सही साबित होती हैं। इस राशि की महिलाओं को समझना बेहद मुश्किल होता है। ये अपने प्रेमी के लिए एक पहेली सी बन जातीं हैं। इनका स्वाभाव बिलकुल ही अलग होता है। इसलिए इस राशि की महिलाओं को पहली बार में कभी भी नही समझा जा सकता हैं।

धनु राशि राशि की महिलाएं काफी इमोशनल होतीं हैं। इस राशि की महिलाएं हमेशा एक ऐसे पार्टनर की तलाश में रहतीं हैं जो मानसिक और शारीरिक रूप से उनकी टक्कर का हो। कोई ऐसा जो उन्हें पूरी तरह समझ सके और उनके लिए हमेशा हर तकलीफ़, परेशानी, सुख, दुख हर स्तिथि में उनका साथ दे सके। 

यदि बात करे मकर राशि की महिलाओं की तो इस राशि की महिलाएं प्यार में विश्वास करती है। वे हमेशा अपने ख्वाबों की दुनिया में रहतीं हैं और हमेशा सपने सजा कर रखती हैं। इस राशि की महिलाएं बहुत ही रोमांटिक होती है और वह चाहतीं हैं कि उनका पार्टनर भी उनकी तरह ही काफी रोमांटिक हो, जिससे उनकी जिंदगी खुशहाल हो सके।

कुम्भ राशि की महिला जाती बहुत ही खुशाल स्वभाव और खुले विचारों की होती है। यदि आप भी किसी कुम्भ राशि की महिला से प्यार करते है तो आप ध्यान रखें इस राशि की महिलाएं यदि किसी रिश्ते को शुरू कर देती है तो फिर उन्हें इसमें किसी प्रकार का मज़ाक बर्दास्त नही होता है। यह हर रिश्ते को बड़ी ही ईमानदारी और शिद्दत से निभती हैं।

अब बात अंतिम राशि में राशि की इस राशि की महिलाएं प्यार करने से बचती है। क्योंकि वह सच्चा प्यार चाहती है। इस राशि की महिलाएं एक बार जिससे प्यार करती है ओहिर उसका साथ कभी नही छोड़ती है। सामान्य जिंदगी में भी इस राशि की महिलाएं जल्दी सब कुछ भूल कर आगे नही बढ़ पाती हैं। अपनी इसी आदत के कारण वह प्यार करने से बचती हैं। यदि प्रेम करती है तो फिर पीछे नही हटती
हैं।

अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X