myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   oday is Narasimha Jayanti, please Lord Vishnu with this worship method.

Narasimha Jayanti 2024: आज है नरसिंह जयंती, इस पूजन विधि से करें भगवान विष्णु को प्रसन्न

Nisha Thapaनिशा थापा Updated 21 May 2024 12:35 PM IST
नरसिंह जयंती 2024
नरसिंह जयंती 2024 - फोटो : My Jyotish

खास बातें

Narasimha Jayanti 2024: भगवान विष्णु ने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए नरसिंह अवतार लिया था और आज के दिन भगवान  विष्णु की नरसिंह अवतार में पूजा की जाती है। तो आइए जानते हैं उनके पूजन की सही विधि क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरसिंह जयंती हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार के प्रकट होने का उत्सव है। नरसिंह अवतार भगवान विष्णु का चौथा अवतार है और यह उनका रौद्र अवतार माना जाता है। नरसिंह जयंती हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष नरसिंह जयंती 21 मई 2024 को है। भगवान ने यह अवतार अपने परम भक्त प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा के लिए लिया था। तो आइए जानते हैं कि नरसिंह जयंती का क्या महत्व है और पूजा की सही विधि क्या है। 
 

क्यों मनाई जाती है नरसिंह जयंती?


नरसिंह जयंती भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिया था। भक्त प्रह्लाद, राक्षस हिरण्यकश्यप का पुत्र था, लेकिन वह भगवान विष्णु का परम भक्त था। हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र को भगवान विष्णु की पूजा और भक्ति से रोकने के लिए कई छल किए, लेकिन प्रह्लाद ने विष्णु भगवान की भक्ति में कोई कसर नहीं छोड़ी। इतना ही नहीं, बल्कि भगवान विष्णु के प्रति भक्ति का भाव देखकर हिरण्यकश्यप ने कई बार अपने ही पुत्र प्रह्लाद को मारने का हर एक संभव प्रयास किया, लेकिन वह हर बार विफल होता रहा। हिरण्यकश्यप को ब्रह्मदेव से वरदान प्राप्त था कि वह ना तो दिन, ना ही रात, ना ही इंसान और ना ही किसी जानवर, ना अस्त्र, ना सस्त्र, ना धरती और ना ही आकाश में मारा जाएगा, इसलिए उसे कोई भी मार नहीं पाया। तब फिर भगवान ने नरसिंह अवतार धारण किया और संध्या काल में हिरण्यकश्यपु का वध कर अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा की। तो इस बात से पता चलता है कि सच्ची श्रद्धा के साथ यदि कोईभक्त निरंतर भगवान की भक्ति करता है,  तो भगवान उनकी रक्षा के लिए सदैव उपस्थित रहते हैं।
 

नरसिंह भगवान की कैसे करें पूजा?


नरसिंह जयंती के दिन भक्त सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और भगवान नरसिंह की पूजा करते हैं। पूजा के लिए भगवान नरसिंह की मूर्ति या प्रतिमा को स्नान कराकर नए वस्त्र और आभूषण पहनाए जाते हैं। भक्त भगवान नरसिंह को फूल, फल, मिठाई और नैवेद्य अर्पित करते हैं। इस दिन आप व्रत भी रखते हैं। व्रत में एक बार भोजन ग्रहण किया जाता है और सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है। इस दिन भक्त भगवान नरसिंह की कथा का पाठ भी करें हैं। भगवान नरसिंह की कथा भक्तों को प्रेरणा देती है और उन्हें सिखाती है कि भगवान हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।

भगवान के नरसिंह अवतार से हमें यह सीख मिलती है कि भगवान सदैव अपनों भक्तों की रक्षा के लिए किसी ना किसी रूप में उसके साथ होते हैं। यदि आप इस विषय से संबंधिक अधिक जानकारी चाहते हैं, तो ज्योतिषी से परामर्श अवश्य ही ले लें।
ज्योतिषाचार्यों से बात करने के लिए यहां क्लिक करें- https://www.myjyotish.com/talk-to-astrologers
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X