myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Navratri 2023 Bhog: Know which day to offer on Gupta Navratri

Navratri 2023 Bhog : गुप्त नवरात्रि पर जानें किस दिन कौन सा भोग लगाएं

my jyotish expert Updated 19 Jun 2023 11:13 AM IST
Navratri 2023, Bhog : गुप्त नवरात्रि पर जानें किस दिन कौन सा भोग लगाएं
Navratri 2023, Bhog : गुप्त नवरात्रि पर जानें किस दिन कौन सा भोग लगाएं - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान के पूजन में विभिन्न प्रकार के भोग लगाने से भक्ति की प्राप्ति होती है तथा मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. हर पूजा में भोग का महत्व रहा है और नवरात्रि के समय सभी दिनों पर माता को लगाए जाने वाले भोग बहुत खास होते हैं. इस साल आषाढ़ नवरात्रि के समय पर माता को लगाए जाने वाले भोग को ध्यान में रखना और हर दिन माता को अर्पित किए जाने वाले भोग की सामग्री अर्पित करना मनवांछित फलों को पाने वाला समय होता है. इस बार कई शुभ योग भी बन रहे हैं. नवरात्रि में वृद्धि नामक शुभ योग का प्रभाव फलों को बढ़ाने वाला होता है. 

अब हर समस्या का मिलेगा समाधान, बस एक क्लिक से करें प्रसिद्ध ज्योतिषियों से बात 

नवरात्रि का समय बेहद खास होता है ओर इस समय पर बन रहे शुभ योगों में माता को अर्पित किया जाने वाला भोग भी विशिष्ट होता है. आइए जानते हैं किस दिन कौन सा भोग माता को लगाने से मिलेगा बुद्धि और धन का लाभ 

गुप्त नवरात्रि पहला दिन 
गुप्त नवरात्रि के पहले दिन माता को शहद और देशी घी का भोग अवश्य अर्पित करना चाहिए ऎसा करने से माता प्रसन्न होती हैं तथा भक्त को आशीर्वाद प्रदान करती है. 

गुप्त नवरात्रि दूसरा दिन
गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन माता को काले तिल के साथ शक्कर का भोग लगाना चाहिए, इसके द्वारा व्यक्ति के दोष समाप्त होते हैं. 

गुप्त नवरात्रि तीसरा दिन
गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन गाय के घी का भोग लगाना ओर साथ में शहद अर्पित करना उत्तम होता है. ऎसा करने से व्यक्ति के मानसिक शुद्धिकरण को बल प्राप्त होता है. 

गुप्त नवरात्रि चौथा दिन
गुप्त नवरात्रि के चौथे दिन गाय के दूध में केसर डाल कर माता को भोग लगाना चाहिए इसके द्वारा व्यक्ति को आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होती है. 

गुप्त नवरात्रि पांचवां दिन 
गुप्त नवरात्रि के पांचवें दिन देवी को मालपुओं के साथ केले का भोग लगाना चाहिए. व्यक्ति को यश और मान सम्मान की प्राप्ति होती है. 

गुप्त नवरात्रि छठा दिन
गुप्त नवरात्रि के छठे दिन दूध दही और शहद का भोग लगाना चाहिए, विजय का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

गुप्त नवरात्रि सातवां दिन
नवरात्रि के सातवें दिन मां को गुड़ से बने भोग का भोग लगाना चाहिए. संतान का सुख प्राप्त होता है.

गुप्त नवरात्रि आठवां दिन
गुप्त नवरात्रि के आठवें दिन मां को श्रीफल का भोग लगाना चाहिए, इसके द्वारा व्यक्ति को कलह कलेश से मुक्ति प्राप्त होती है. 
 
गुप्त नवरात्रि नवम दिन
गुप्त नवरात्रि के नौवें दिन मां को खीर का भोग अर्पित करना चाहिए. व्यक्ति को परिवार में शांति एवं प्रेम की प्राप्ति होती है

शनि जयंती पर शनि शिंगणापुर मंदिर में कराएं तेल अभिषेक 

गुप्त नवरात्रि दशम दिन 
गुप्त नवरात्रि के दसवें दिन देवी को चने, हलव पूरी का भोग अर्पित करना चाहिए, ऐसा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X