myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Mercury Taurus Transit Taurus: Transit of Mercury in Taurus, everyone from Aries to Pisces will benefit

Mercury Taurus Transit Taurus: वृष राशि में बुध का गोचर, मेष से मीन राशि तक सबको मिलेगा लाभ

Myyotish Expert Updated 31 May 2024 03:34 PM IST
वृष राशि में बुध का गोचर
वृष राशि में बुध का गोचर - फोटो : myjyotish

खास बातें

Mercury in Taurus Sign : बुध अब 31 जून को 2024 के दिन शुक्रवार को वृष राशि में गोचर करेंगे. बुध गोचर सभी 12 राशियों को करेगा प्रभावित़ बुध के वृष राशि गोचर का आर्थिक और कारोबार सभी ओर होगा लाभ.
विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury in Taurus Sign : बुध अब 31 जून को 2024 के दिन शुक्रवार को वृष राशि में गोचर करेंगे. बुध गोचर सभी 12 राशियों को करेगा प्रभावित़ बुध के वृष राशि गोचर का आर्थिक और कारोबार सभी ओर होगा लाभ.

Budh Rashi Parivartan : बुध राशि परिवर्तन के साथ ही अब वृष राशि वाले पाएंगे विशेष असर. बुध वृष राशि में गोचर करके संचार, मीडिया राजनीति और विचारों पर अपना सीधा प्रभाव डालने वाले हैं. आइये जानें बुध वृष राशि गोचर का राशियों पर असर. 

 

बुध का वृष राशि गोचर 2024 Mercury Transit Taurus Rashifal And All Zodiac Signs Rashifal 


अब बुध ग्रह वृषभ राशि में राशि परिवर्तन करने जा रहा है। वृषभ राशि में पहले से ही सूर्य शुक्र गुरु मौजूद है। बुध और ग्रहों की युति सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगी। यह समय वृषभ राशि वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। जिसका असर मेष से मीन राशि तक के लोगों पर पड़ेगा। पंचांग के अनुसार बुध 31 मई को दोपहर 12:12 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेगा।  
 

बुध के वृष राशि गोचर का राशिफल



मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर नौकरी, करियर और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। ज्ञान के मामले में भी यह राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छा है। धन संबंधी समस्याएं हल हो सकती हैं।

वृषभ राशि 
वृष राशि वालों के लिए बुध का गोचर ध्यान से काम करने को कहेगा, जल्दबाजी में कोई काम न करें। धन का खर्च सोच-समझकर करें। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपनी वाणी को मधुर बनाएं।

मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का गोचर व्यापार और करियर के मामले में लाभ की स्थिति दे सकता है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आप अपने प्रेम संबंधों को मजबूत कर सकते हैं। लाभ की स्थिति बन रही है।

कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए बुध का गोचर आलस्य से दूर करने वाला होगा। कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। धन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। 

सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए बुध का गोचर बुध का गोचर आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि करेगा। आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता रहेगी। मन को शांत रखने का प्रयास करें।

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए बुध का गोचर दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां दे सकता है, इसलिए विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें। इस दौरान परिवार के संबंध भी प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। 

तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर शिक्षा और ज्ञान के बेहतरीन अवसर देगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। अचानक लाभ की स्थिति भी बनेगी। क्रोध से बचें। अवसरों का लाभ उठाएं, आलस्य से दूर रहें।

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का गोचर धन संबंधी मामलों में आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। करियर के मामले में भी बुध का राशि परिवर्तन लाभ की स्थिति बना रहा है। धैर्य और संयम बनाए रखें।

धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए बुध का गोचर नया काम शुरू करने का अवसर देगा। पहले से कर रहे काम में लाभ की स्थिति बन सकती है। मेहनत करें। लाभ मिलेगा। पदोन्नति की भी स्थिति बन रही है।

मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर नौकरी और व्यापार में बदलाव दे सकता है, घबराने की जरूरत नहीं है धैर्य रखें। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। धन खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर धन लाभ की स्थिति देगा। बुध का गोचर नौकरी, शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में अच्छे परिणाम देगा। कर्ज लेने और देने से बचें। परिवार के सदस्यों का भी सहयोग मिलेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए बुध का गोचर भावनाओं को बढ़ा सकता है इसलिए क्रोध से बचें। प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहें। विवाद की स्थिति से दूर रहें। अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। इसलिए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें।

ज्योतिषाचार्यों से बात करने के लिए यहां क्लिक करें- https://www.myjyotish.com/talk-to-astrologers 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X