myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   mahashivratri what colors to wear on shivratri rituals facts related Mahadev shiv pooja vidhi

Mahashivratri 2022: शिवरात्रि पर पहने इस रंग के कपड़े, होंगे भगवान शिव प्रसन्न

Myjyotish Expert Updated 19 Feb 2022 11:57 AM IST
शिवरात्रि पर पहने इस रंग के कपड़े, होंगे भगवान शिव प्रसन्न
शिवरात्रि पर पहने इस रंग के कपड़े, होंगे भगवान शिव प्रसन्न - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरात्रि पर पहने इस रंग के कपड़े, होंगे भगवान शिव प्रसन्न।

शिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी श्रद्धालुओं की यही मनसा होती है की वह भगवान शिव को प्रसन्न कर सकें। इस दिन सभी भक्त भगवान शिव को मनाने के लिए पूजा अर्चना करते हैं। इस साल महाशिवरात्रि 1 मार्च को मनाई जाएगी।  शिवरात्रि के दिन लोग मंदिर जाते हैं और वहाँ जा के शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं।  सभी भक्त जन अपने-अपने विभिन्न तरीकों से भगवान शिव को मनाने का प्रयास करते हैं। भगवान शिव की आराधना में रंगो का भी काफी महत्व होता है।  ऐसा माना जाता है की, शिव की पूजा के समय खास रंग के कपड़े पहनने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। चलिए जानते हैं की इस शिवरात्रि कौन से रंग के कपड़े आपकी पूजा को सफल बना सकते हैं।  


भगवान शिव की आराधना के समय हरे रंग के कपड़े धारण करना शुभ माना जाता है। और अगर आप हरे रंग के साथ सफ़ेद रंग के वस्त्र भी धारण करते हैं तो यह अधिक लाभदायक होगा।  मान्यता यह है की भोले बाबा को सफ़ेद और हरा रंग बहुत प्रिये होता है इसलिए शिवरात्रि के दिन शिव जी को चढ़ाये हुए फूल और बेल-धतूरा सफ़ेद और हरे रंग के ही होते हैं। शिवरात्रि के दिन हरे रंग को धारण करना बहुत शुभ मन जाता है।  

यदि आपके पास हरे या सफ़ेद रंग के वस्त्र नहीं हैं तो आप लाल, केसरिया, पीला, नारंगी तथा गुलाबी रंग के वस्त्र धारण कर के भोले बाबा की आराधना कर सकते हैं।  

भगवान शिव को काला रंग बिलकुल भी प्रिये नहीं होता।  काला रंग अंधकार और भसम का प्रतीक होता है इसलिए भूल कर भी कभी शिवरात्रि के दिन काले रंग के वस्त्र न धारण करें। काले  वस्त्रों के साथ कला दुपट्टा, बिंदी, चूड़ियां भी न पहने।  अगर आप भगवान शिव को अपनी श्रद्धा और आराधना से प्रसन्न करना चाहते हैं तो शिवरात्रि के दिन काले रंग का त्याग कर दें।  


शिवरात्रि के पावन पर्व पर लोग क्या क्या नहीं करते, कोई भोले बाबा को जल चढ़ा के प्रसन्न करता है तो कोई मस्ती में झूम के।  खासकर के शिवरात्रि के दिन भगवन भोले के प्रति उनके भक्तों की आस्था भारत के हर कोने में दिखाई देती है।  इस दिन भगवन शिव को मनाने के लिए लोग दिल से प्रार्थना करते हैं।  

शिवरात्रि के शुभ अवसर पर हर भक्त भोले के रंग में रंगा होता है।  भगवन शिव की विधिवत्त पूजा अर्चना करने से भोले बाबा अपने भक्तों की हर मुश्किल आसान करते हैं और उनके शत्रुओं का भी नाश करते हैं।
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X