myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Know what the moles of different parts of the body say?

Moles on Body: जानें हथेली, नाक, गाल आदि पर तिल होने का क्या अर्थ होता है

Nisha Thapaनिशा थापा Updated 20 May 2024 04:41 PM IST
शरीर के विभिन्न अंगों का तिल क्या कहता है
शरीर के विभिन्न अंगों का तिल क्या कहता है - फोटो : My Jyotish

खास बातें

Mole on Body: आपके शरीर के अंग का हर एक तिल कुछ ना कुछ दर्शाता है, जैसे कि हथेली में तिल होना भाग्यशाली का प्रतीक माना जाता है। ऐसे ही इस लेख में जानते हैं कि नाक,  होंथ, पैर और गाल का तिल क्या कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने किसी मित्र या परिवारजन से आपने यह तो जरूर सुना होगा कि यदि किसी के हाथ या शरीर के इस हिस्से में तिल है तो वह धनवान या भाग्यवान होता है। इसी प्रकार से, आपके भी हथेली, चेहरे या फिर शरीर के किसी ना किसी हिस्से में तिल जरूर होगा, जिसके बारे में जानने के लिए आप भी उत्सुक होंगे। लेकिन तिल को लेकर इस बात में कितनी सच्चाई है और इसे लेकर हमारा सामुद्रिक शास्त्र क्या कहता है आइए इस लेख में जानते हैं। 
 

होंठ पर तिल


होंठ पर तिल होना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जिस भी व्यक्ति के होंठ मे तिल होता है वह बहुत ही भाग्यवान होता है। जिन लोगों के निचले होंठ की दाईं ओर तिल होता है, वह हर एक कार्य में अव्वल होते हैं। वहीं दूसरी ओर जिनके दाईं ओर होंठ के ऊपरी हिस्से में तिल होता है वह भाग्यशाली होते हैं, साथ ही उन्हें अपने जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलता है। इसके अलावा जिनके होंठ के ऊपर तिल होता है, वह काफी बतूनी किस्म के लोग होते हैं, उनकी वाणी में मधुरता होती है, जिससे लोग उनकी ओर खींचे चले आते हैं। 
 

गालों पर तिल


बहुत से लोगों के गालों में भी तिल होते हैं। तिल होने से उनकी खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही वह व्यक्ति मिलनसार, लोकप्रिय और कलात्मक रुचि वाला होता है। वहीं जिन लड़कियों के बाएं गाल में तिल होता है, उसे सुयोग्य वर मिलता है। साथ ही जिन लोगों के दाहिने गाल में तिल होता है, वह धनवान और उन्नत होता है और उन्हें समय-समय पर धन लाभ होते रहता है, साथ ही इन लोगों के वैवाहिक जीवन में भरपूर प्यार होता है। वहीं जिन लोगों के गालों के ऊपरी हिस्से में तिल होता है उनमें रचनात्मक प्रवृत्ति होती है और किसी भी कार्य को कलात्मक तरीके से पूरा करने में भरोसा रखते हैं।
 

नाक पर तिल


नाक पर तिल होना भी काफी शुभ माना जाता है। यह व्यक्ति साहसी होते हैं और इनकी नेतृत्व क्षमता काफी बेहतर होती है। यह व्यक्ति अपना लक्ष्य निर्धारित करते हैं और पूरा करने की क्षमता रखते हैं। जिन लोगों की नाक की दाईं ओर तिल होता है, वह भाग्यशाली होते हैं और जीवनसाथी से संपूर्ण सहयोग प्राप्त प्राप्त करते हैं। वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों के नाक के बीचों बीच तिल होता है, वह मनमौजे होते हैं, जो उनके मन में होता है वो लोग वही करते हैं। साथ ही जिन लोगों की नाक के बाईं ओर तिल होता है, वह टेक्निकल लाइन में अच्छा करियर बनाते हैं। 
 

हथेली पर तिल


हथेली में तिल बताता है कि आप कितने भाग्यवान हैं। जिन लोगों की हथेली के बीच में तिल होता है वह धनवान होते हैं, कभी भी धन की कमी नहीं होती है। कुशल, मेहनती और भाग्यशाली होते हैं। वहीं जिन लोगों की अनामिका अंगुली तिल होता है वह भी बहुत भाग्यशाली होते हैं। जिनके अंगुठे में तिल होता है उन्हें सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। मध्यमा अंगुली में तिल होना दर्शाता है वह शिक्षा और करियर के क्षेत्र में खूब तरक्की करते हैं। 
 

पैरों पर तिल


जिन लोगों के पैरों के नीचे तील होता वह यात्रा प्रेमी, साहसी और महत्वाकांक्षी होते हैं। यह लोग एक स्थान पर लंबे समय तक नहीं रूकते हैं, इनकी देश के साथ-साथ विदेश की यात्राएं भी होती रहती हैं। यह लोग केवल घूमने के उद्देश्य से यात्राएं नहीं करते हैं, बल्कि वह लोग यात्रा से कई गुना लाभ भी कमा लेते हैं। वहीं यदि तिल किसी स्त्री के पैर के तलवे में है, तो उसके पास बहुत अधिक धन और वैभव होता है और लक्ष्मी का स्वरूप धनवान होती हैं।

तिल न केवल हमारी शारीरिक बनावट का हिस्सा हैं, बल्कि इनका ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र में भी विशेष महत्व है। शरीर के विभिन्न अंगों पर तिल होने का अर्थ भिन्न-भिन्न होता है। यदि आप इस विषय में अधिक जानकारी चाहते हैं, तो आपको ज्योतिषी से परामर्श अवश्य  लेना चाहिए। 

ज्योतिषाचार्यों से बात करने के लिए यहां क्लिक करें- https://www.myjyotish.com/talk-to-astrologers
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X