myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Kapoor Remedies: Useful remedies of camphor will get rid of many problems

Kapoor Remedies: कपूर के लाभकारी उपाय दिलायेंगे कई परेशानियों से छुटकारा

Myjyotish Expert Updated 18 Apr 2022 11:52 AM IST
कपूर के लाभकारी उपाय दिलायेंगे कई परेशानियों से छुटकारा
कपूर के लाभकारी उपाय दिलायेंगे कई परेशानियों से छुटकारा - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

कपूर के लाभकारी उपाय दिलायेंगे कई परेशानियों से छुटकारा


हिंदू धर्म में पूजा पाठ में यह वस्तु सबसे शुभ मानी जाती है। कोई भी पूजा पाठ हो उसके अंत में इससे आरती अवश्य की जाती है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं कपूर की, कपूर एक ऐसी सामग्री है जिसके बिना हिंदू धर्म में पूजा पाठ अधूरा है। इसका उपयोग मात्र पूजा पाठ में ही नहीं होता है बल्कि स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं में भी इसका उपयोग होता है। आज हम आपको इसी कपूर से जुड़ी कुछ बातें और उपाय बताएंगे।

ज्योतिषशास्त्र में कपूर की काफी महत्ता है। ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि घर में उत्पन्न परेशानियों, पति पत्नी के बीच उत्पन्न तनाव और घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं हिंदू धर्म के हर पूजा पाठ के बाद कपूर की आरती अवश्य की जाती है क्योंकि मान्यता है कि कपूर की खुशबू से घर में शुद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। कपूर से जुड़ी एक मान्यता और मीलती है कहते हैं कि पूजा पाठ के दौरान जो भी व्यक्ति कपूर का इस्तेमाल करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

 कपूर से जुड़े उपाय

यदि आपकी कुंडली में पितृदोष, कालसर्प दोष है तो आपको सुबह शाम कपूर को घी में डुबोकर जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से पितृदोष, कालसर्प दोष तो खत्म होता ही है और साथ ही घर से वास्तुदोष भी दूर होता है।

कई बार हम बहुत मेहनत करते हैं परंतु भाग्य के कारण उसके अनुरूप हमें फल नहीं मिल पाता है। ऐसे में भाग्य में वृद्धि होना अधिक आवश्यक हो जाता है इसके लिए कपूर सबसे उपयोगी हैं। यदि आप अपने भाग्य में वृद्धि करना चाहते हैं तो सुबह कपूर के तेल की कुछ बूँदें पानी में डालें और उसके बाद उस पानी से स्नान करें। कहते हैं कि ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है।

यदि घर में हमेशा नकारात्मकता और तनाव बना रहे तो इससे परिवार के सदस्यों की जीवनशैली पर भी प्रभाव पड़ता है। घर में जितनी सुख शांति होगी उतनी ही परिवारजनों की जीवनशैली बेहतर होगी। घर में सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए सुबह शाम पूजा के दौरान कपूर जलाना चाहिए। इससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहता है और साथ ही जीवन में आ रहे कई प्रकार के कष्टों से छुटकारा भी मिलता है।

वही यदि आप सुबह और शाम के समय कपूर घी में भिगोकर कपूर जलाते हैं तो उससे घर के सदस्यों की तरक्की के मार्ग खुलते हैं और उन्हें काफी लाभ प्राप्त होते हैं।

अब बात करते हैं कपूर के धन से संबंधित उपायों के बारे में, गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रख दें और उसके बाद शाम के समय उसे फूल सहित जलाकर माँ दुर्गा को चढ़ा दें। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस उपाय को करने से अचानक धनलाभ होता है। यदि आप यह कार्य नियमित रूप से 43 दिन तक करते हैं तो इससे आपका रुका हुआ धन भी वापस आ जाता है।

आज ही करें बात देश के जानें - माने ज्योतिषियों से और पाएं अपनीहर परेशानी का हल

रात के समय जब रसोई घर के सभी कार्य पूर्ण हो जाये तो उसके बाद चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जला दें। कहते हैं इससे आर्थिक स्थिती सुधरती है और साथ ही घर परिवार में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

कपूर एक ऐसा पौधा है जिसमें प्राकृतिक रूप से औषधीय गुण मौजूद होते हैं। जिसके चलते यह त्वचा पर उत्पन्न दाग धब्बों को हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कपूर के इस्तेमाल से खुजली में जलन, जोड़ों के दर्द, चेहरे पर मुंहासों और फटी एडियों से राहत मीलती है। कई शोध में यह भी पाया गया है कि कपूर बाल झड़ने, बालों को मजबूत बनाने और रूसी के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

यदि आप सामान्य तौर पर भी धूप बत्ति में कपूर रखकर उसे सुबह शाम घर में जलाते हैं तो उससे घर में कोई दुष्प्रभाव नहीं होगा बल्कि आपको सकारात्मक परिणाम ही मिलेंगे। इसलिए जितना संभव हो सके घर में कपूर अवश्य जलाएं।

अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X