Kanya Sankranti
- फोटो : my jyotish
संक्रांति पर्व के दिन सूर्य उपासना को बेहद प्रमुख माना गया है. इस दिन किया जाने वाला पूजन सुख समृद्धि के साथ साथ यश प्रदान करने वाला होता है. संक्रांति पर सूर्य देव के राशि परिवर्तन पर मनाई जाती है. इस महीने 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में गोचर करेगा,
इसी दिन कन्या संक्रांति मनाई जाएगी. हिंदू धर्म में सूर्य के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व माना जाता है. इसका असर प्रकृति एवं मनुष्यों सभी पर पड़ता है. संक्रांति के दिन सूर्य देव का पूजन करने से भक्तों को सुखों की प्राप्ति होती है.
काशी दुर्ग विनायक मंदिर में पाँच ब्राह्मणों द्वारा विनायक चतुर्थी पर कराएँ 108 अथर्वशीर्ष पाठ और दूर्बा सहस्त्रार्चन, बरसेगी गणपति की कृपा ही कृपा 19 सितंबर 2023
कन्या संक्रांति पूजा
17 सितंबर को सूर्य देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे तथा कन्या संक्रांति पुण्य काल दोपहर 01:43 बजे से शाम 06:24 बजे तक रहने वाला है. इस समय स्नान दान से जुड़े कार्य शुभ होते हैं. कन्या संक्रांति के दिन सूर्य उपासना का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन सुबह नदी में स्नान करने और सूर्य देव को अर्घ्य देने से सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं. आइये जानते हैं राशि अनुसार कन्या संक्रांति का लाभ.
गणपति स्थापना और विसर्जन पूजा : 19 सितंबर से 28 सितंबर 2023
संक्रांति के दिन करें दान मिलेगा शुभ लाभ
मेष राशि
कन्या संक्रांति के दिन किसी मंदिर में लाल रंग के कपड़े दान करने चाहिए
वृषभ राशि
इस राशि वाले लोगों को कन्या संक्रांति के दिन किसी ब्राह्मण को दूध एवं वस्त्र दान करना चाहिए
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को तिल, गेहूं, चावल आदि जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए.
कर्क राशि
इस राशि वाले लोगों को सफेद रंग के वस्त्र किसी ब्राह्मण को दान कर देना चाहिए.
सिंह राशि
इस राशि के लोग को जरूरतमंद लोगों को गेहूं, गुड़, लाल कपड़े दान करने चाहिए.
कन्या राशि
इस राशि का तिल और उड़द की दाल जरूरतमंदों को दान करना चाहिए.
तुला राशि
इस राशि वाले लोगों को किसी मंदिर में दूध का दान करना चाहिए.
वृश्चिक राशि
कन्या संक्रांति पर ब्राह्मण को लाल वस्त्र और घी, मिष्ठान आदि चीजें दान करें तो शुभ होता है.
धनु राशि
कन्या संक्रांति के दिन मंदिर में केसर खीर का दान करना चाहिए.
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
मकर राशि
इस राशि के लोगों को काले तिल और तेल का दान करना चाहिए.
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को किसी मंदिर में मोटा अनाज दान करना चाहिए
मीन राशि
कन्या संक्रांति के दिन इस राशि के लोगों को पीले कपड़े, पीली मिठाई का दान करना चाहिए