काले घोड़े की नाल होती है बहुत उपयोगी, जानें कैसे करें इस्तेमाल
घोड़ा एक बहुत ही फुर्तीला जानवर है उसकी मूर्ति या सात सफेद घोड़ों वाली तस्वीर घर में लगाना अत्यंत शुभ होता है यह बात सभी जानते हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं कि घोड़े की नाल भी उतनी ही लाभकारी होती है जितनी की उसकी तस्वीर। घोड़े को चलने और दौड़ने में दिक्कत ना हो इसके लिए उसके पांव में एक लोहे का यू शेप सोल ठोका जाती है। इसे नाल कहते है। जब यह बेकार हो जाती है तो उसे अनेक प्रकार के उपायों में उपयोग किया जाता है। आजकल बाजार में बिना इस्तेमाल की हुई घोड़े की नाल भी मिलती है, तो इसलिए ज़रा उनसे बचकर ही रहें। आइए जानते हैं घोड़े की नाल का उपयोग किन किन परेशानियों में फायदा करती है।
आज ही करें बात देश के जानें - माने ज्योतिषियों से और पाएं अपनीहर परेशानी का हल
यदि आपके घर का मुख्य द्वार उतर, उत्तर पश्चिम या फिर पश्चिम दिशा में है तो आपको अपने घर के बाहर काले घोड़े की नाल लगानी चाहिए। कहते है इससे घर को किसी की भी बुरी नजर नही लगती है और घर मे हमेशा बरक्कत रहती है।
शनि दोष को समाप्त करने के लिए नाल सबसे उपयोगी है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि काले घोड़े के पैरों पर शनि का विशेष प्रभाव रहता है। शनि को लोहा और काला रंग दोनो बहुत प्रिय है। ऐसे में काले घोड़े की लोहे से बनी नाल से बहतर किया होगा। इसलिए शनि दोष को समाप्त करने के लिए इसे सबसे उपयोगी बताया गया है।
कई बार घर के सदस्यों को वास्तु दोष के कारण अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि आपके घर मे भी वास्तु दोष है और उसके कारण जीवन मे परेशानियां आ रही है तो तुरंत अपने घर मे काले घोड़े की नाल लगा ले। इससे आपके घर मे जो भी वास्तु दोष है वो समाप्त हो जाएगा और जीवन मे आ रही परेशानियां और बाधायें भी दूर हो जाएंगी।
घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल लगाने से जो भी आर्थिक परेशानियों आ रही होती है वह सभी दूर हो जाती है और कुछ ही दिनों में आर्थिक लाभ और धन की प्राप्ति होने लगती है।
काले घोड़े की नाल घर के बाहर मुख्य द्वार पर टांगने से परिवार में सकारात्मकता, आपसी प्रेम और उन्नति का वास रहता हैं। लेकिन दुकान या व्यावसायिक स्थल पर नाल लटकाने से उस क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति को लाभ प्राप्त होते हैं। ऐसा व्यक्ति किसी भी प्रकार की स्पर्धा में भाग ले उसमें उसको जीत हासिल होती है।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
घोड़े की नाल का उपयोग बिगड़ते कार्यों को बनाने के लिए और बच्चों का मन पढ़ाई में लगाने के लिए भी किया जाता है। घोड़े की नाल की अंगूठी बनवाकर शनिवार के दिन मध्यमा ऊँगली में धारण करने से जीवन में उन्नति हासिल होती है।
यदि आपके परिवार में कोई व्यक्ति काफी लंबे समय से बीमार है तो ऐसे में घोड़े की नाल से बनी 4 कील, सवा किलो उड़द की दाल और एक सूखा नारियल रोगी के ऊपर से 11 बार उतार कर उसे किसी नदी या बहते जल में प्रवाहित करने से रोगी को जल्द ही बिमारी से छुटकारा मिल जाता है।
कुछ लोगों के साथ ऐसा होता है की वह कितनी ही मेहनत करे लेकिन उनको उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम हासिल नहीं होते हैं। ऐसे में उन लोगों को घोड़े की नाल का छल्ला बनवाकर धारण करना चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।
अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।