Janmashtami
- फोटो : my jyotish
हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. धर्म के अनुसार माना जाता है कि जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने और विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है.
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
इस समय अगर जातक अपनी राशि के अनुसार उपाय करता है तो उसका विशेष फल मिलता है. जन्माष्टमी के दिन लोग भगवान कृष्ण को अनेक तरह से सजाते हैं और भगवान कृष्ण को विशेष चीजें अर्पित करते हैं. आइए जानते हैं कि आप अपनी राशि से कैसे करें भगवान का पूजन और पाएं भगवान का आशीर्वाद
जन्माष्टमी पर इन उपायों से सभी राशियों को विशेष लाभ मिलेगा.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को घी का भोग लगाना चाहिए. इससे आर्थिक परेशानियां जल्द ही खत्म हो जाती हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों को भगवान कृष्ण को बांसुरी अर्पित करनी चाहिए, ऐसा करने से उन्हें भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों को भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए. ऐसा करने से साहस और पराक्रम आता है.
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों को भगवान श्रीकृष्ण को अष्टगंध का तिलक लगाना चाहिए. ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिलता है और व्यवधान दूर होने लगते हैं..
जन्माष्टमी पर कराएं वृन्दावन के बिहारी जी का सामूहिक महाभिषेक एवं 56 भोग, होंगी समस्त कामनाएं पूर्ण - 06 सितम्बर 2023
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण को चंदन का तिलक लगाना चाहिए, ऐसा करने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है.
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों को भगवान कृष्ण का श्रृंगार नीले और हरे रंग से करना चाहिए. ऎसा करने से कार्य सिद्ध होते हैं.
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों को केसरिया रंग के वस्त्र पहनकर भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार करना चाहिए. ऎसा करने से संकट दूर होते हैं
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण का लाल रंग के वस्त्रों से श्रृंगार करना चाहिए.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को पीले वस्त्रों से सजाना चाहिए.
मकर राशि
मकर राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को नीले रंग के वस्त्र पहनाएं और बांसुरी अर्पित करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण को पीला या लाल रंग अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
जन्माष्टमी स्पेशल : वृन्दावन बिहारी जी का माखन मिश्री भोग - 06 सितम्बर 2023
मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों को जन्माष्टमी के दिन केसर का भोग लगाना चाहिए, ऐसा करने से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.