myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   How to know whether there is Vastu Dosh in the house or not? Know its causes, symptoms and prevention

Vastu Dosh at Home: कैसे पता करें कि घर में वास्तु दोष है या नहीं? जानें इसके कारण, लक्षण और निवारण

Nisha Thapaनिशा थापा Updated 13 May 2024 11:10 AM IST
वास्तु दोष के लक्षण एवं निवारण
वास्तु दोष के लक्षण एवं निवारण - फोटो : My Jyotish

खास बातें

Vastu Dosh at Home: वास्तु दोष के कारण घर में कई सारी नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु दोष का सबसे मुख्य कारण होता है घर की संरचना सही नहीं होना। इसके अलावा जिस भूमि में घर बनाया गया है वह भी वास्तु दोष का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Dosh at Home: वास्तु के अनुसार, हमारे घरों का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है। कहा जाता है कि यदि घर को वास्तु के हिसाब से नहीं बनाया गया, तो वास्तु दोष उत्पन्न होता है। यदि घर में वास्तु दोष होता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा पैदा कर सकता है, जिसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य, धन, परिवार और करियर में समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन यदि वक्त रहते इसके लक्षणों और कारणों का पता चल जाए तो इसका निवारण किया जा सकता है। 

वास्तु दोष क कारण

  • वास्तु दोष कई कारणों से हो सकता है, लेकिन पहला मुख्य कारण है कि घर की बनावट वास्तु के अनुसार या सही दिशा में नहीं होना।
  • वास्तु का दूसरा कारण भूमि भी हो सकती है। यानि कि यदि आप किसी ऐसी भूमि में घर बना रहे हैं जहां पर पहले से कोई दोष या फिर उस स्थान का उपयोग कूड़ा-करकट के लिए इस्तेमाल में लाया गया हो, तो भी आप वास्तु दोष का शिकार बन सकते हैं।
  • कमरों की संरचना सही नहीं होने पर भी वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। जैसे कि किचन, बाथरूम, बेडरूम सही दिशा में नहीं होना। 
 

वास्तु दोष के लक्षण

घर में वास्तु दोष के कारण परिवार के सदस्य अक्सर बीमार रहने लगते हैं, आर्थिक तंगी होने लगती है, पारिवारिक जीवन में क्लेश और कलह उत्पन्न होने लगते हैं, कार्यक्षेत्र में बाधाएं आदि उत्पन्न होती है। इन कारण जीवन नकारात्मक हो जाता है और अक्सर हर प्रकार से हानि ही हानि होने लगती है।

वास्तु दोष निवारण

  • यदि आपको लगता है कि आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है, तो आपको सर्वप्रथम  किसी ज्योतिष से संपर्क करना चाहिए और उनसे वास्तु के विषय में सलाह लेनी चाहिए।
  • यदि आपको पूर्ण रूप से लगता है कि आपके घर में वास्तु दोष है, तो वास्तु पूजा करवानी चाहिए, क्योंकि वास्तु पूजा से वास्तु दोष कम होता है।
  • घर में वास्तु दोष से बचने के लिए वास्तु यंत्र अवश्य ही घर में स्थापित होना चाहिए। 
  • वास्तु विशेषज्ञ से सलाह लेकर घर की वस्तुओं को सुव्यवस्थित ढंग से रखें।।
  • घर से नकारात्मक तस्वीरें, टूटा सामान और मृत पौधों को हटा दें।
  • सबसे महत्वपूर्ण, घर बनाने से पूर्व वास्तु दोष को खत्म करने के लिए पूजा करवा लें।
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X