myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Holi 2022: According to your zodiac signs, play Holi with these colors.

Holi 2022: अपनी राशि के अनुसार, खेलें इन रंगों से होली। 

Myjyotish Expert Updated 07 Mar 2022 06:16 PM IST
अपने राशिफल के अनुसार, खेलें इन रंगों से होली। 
अपने राशिफल के अनुसार, खेलें इन रंगों से होली।  - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी राशि के अनुसार, खेलें इन रंगों से होली। 


होली का त्यौहार भारत में खूब धूमधाम से मनाया जाता  है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। होली का त्यौहार नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर करने के लिए महत्पूर्ण है।  होली के  विभिन्न रंगों के मायने अलग अलग है और इस त्यौहार को राशिफल के अनुसार मानने से विभिन्न लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इसका धार्मिक  महत्व बहुत अधिक है ऐसे में अगर हम अपने राशिफल के अनुसार होली मनाएंगे तो इसका फायदा और अधिक प्राप्त होगा। ज्योतिष के अनुसार होली के विभिन्न रंगों का संबंध नवग्रहों से होता है। 

होली की खुशियां दुगनी करने के लिए, अगर आप ज्योतिष अनुसार बताये गए रंगो से होली मनाएंगे तो आपका त्यौहार खूब रौनक और उल्लास के साथ बीतेगा। चलिए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार, आपके लिए सर्वोत्तम रंग कौनसा होगा -

देखिए अपनी कुंडली मुफ़्त में अभी, क्लिक करें यहाँ

मेष: पीला रंग इस राशि फल के लिए शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुरुप लाल रंग के अलावा नारंगी और पीला रंग भी लगा सकते है और मेष राशि के अनुसार हरे और नीले रंग से हमे बचना चाहिए। 

वृष: इस राशिफल में हरा और नीला रंग शुभ माना जाता है, वही ज्योतिष के अनुसार नारंगी, पीला एवं लाल  रंग नही लगाना चाहिए। 

मिथुन: ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लिए नीला एवं हरा रंग हमेशा शुभ माना जाता है, वही लाल एवं नारंगी रंग से बचना चाहिए। 

कर्क: इस राशि के लिए पीला रंग ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके अलावा सिलवर रंग का भी प्रयोग किया जा सकता है, वही काले और नीले रंग से बचना चाहिए। 

सिंह: ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लिए होली पर लाल, नारंगी और पीला रंग लगाना शुभ माना जाता है। नीला रंग इस राशि के लिए सही नही माना गया है। 

होली पर बुरी नजर उतारने और बचाव के लिए काली पूजा - 17 मार्च 2022

कन्या: इस राशि के लिए हरे और सफेद रंग को शुभ माना गया है। वही लाल और नारंगी रंग से बचना चाहिए। 

तुला: ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लिए सिल्वर रंग अच्छा माना गया है। साथ ही नीले और हरे रंग को भी प्रयोग में लाया जा सकता है। इस राशि के जातकों को लाल, नीले और पीले रंग से बचना चाहिए। 

वृश्चिक: इस राशिफल के लिए लाल, नारंगी, सफेद  और पीला रंग अति उत्तम है लेकिन नीला रंग अशुभ माना गया है। 

धनु: इस राशि के लिए गुलाबी, पीला, नारंगी और लाल रंग को शुभ माना गया है। वही नीले रंग से बचना चाहिए। 

मकर: होली में इस राशि के लिए नीला, हरा और काला रंग शुभ माना गया है। वही लाल, पीले और नारंगी रंगों से बचना होगा। 
 
कुंभ: होली पर नीला ,हरा और सिल्वर रंग, इस राशि के लिए शुभ माना जाता है और इस राशि के जातकों के लिए लाल, पीला और नीला रंग अशुभ माना गया है। 

मीन: ज्योतिष के अनुसार इस राशिफल के जातकों के लिए पीला रंग शुभ है और नारंगी रंग का प्रयोग भी किया जा सकता है परन्तु काले, नीले और हरे रंग को लगाने से बचना होगा। 


अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X