haritalika teej
- फोटो : google
हरतालिका तीज के शुभ दिन पर पूजा उपवास के साथ किए जाने वाले धार्मिक कार्य सुखों को प्रदान करते हैं. इसके साथ ही तीज के दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ कार्य करते हैं तो उसका प्रभाव भी आप को मिलता है. आप इस दिन पर किए जाने वाले कार्यों में माता को लगाए जाने वाले भोग से लेकर अपने द्वारा किए जाने वाले कार्यों को इस समय पर कर सकते हैं.
काशी दुर्ग विनायक मंदिर में पाँच ब्राह्मणों द्वारा विनायक चतुर्थी पर कराएँ 108 अथर्वशीर्ष पाठ और दूर्बा सहस्त्रार्चन, बरसेगी गणपति की कृपा ही कृपा 19 सितंबर 2023
ऐसा माना जाता है कि हरतालिका तीज व्रत रखने से कई फायदे होते हैं, विशेष रुप से विवाहित महिलाओं को.महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रत पूरा करती हैं. ऐसा माना जाता है कि यह व्रत भक्त को अच्छा स्वास्थ्य और समृद्ध वैवाहिक जीवन प्रदान करता है. आइये जानें आप कैसे देवी को प्रसन्न करके प्राप्त कर सकते हैं विवाह के सभी सुखों को.
तीज पर अपनी राशि अनुसार करें ये कार्य मिलेगा लाभ
मेष राशि
मेष राशि की महिलाओं के लिए लाल रंग बहुत शुभ होता है तो इस दिन लाल रंग को धारण करना शुभ होता है.
वृष राशि
वृषभ राशि के लिए आज के दिन देवी को खीर का भोग अवश्य अर्पित करना चाहिए.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए इस शुभ दिन पर हरे रंग को चुनना चाहिए. हरतालिका तीज पर हरे रंग का चुनाव करना शुभ होगा.
कर्क राशि
कर्क के लिए लाल पीला रंग देवी को इस दिन अवश्य अर्पित करना चाहिए.
गणपति स्थापना और विसर्जन पूजा : 19 सितंबर से 28 सितंबर 2023
सिंह राशि
सिंह राशि को चाहिए की इस हरतालिका के दिन माता को दलिया का भोग अर्पित करें.
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए इस दिन देवी को पान इलायची का भोग अवश्य लगाएं.
तुला राशि
तुला राशि के लिए चाहिए की इस शुभ दिन पर माता को चांदी एवं मोती का कोई आभूषण अवश्य अर्पित करें. पूजा में कमल का पुष्प रखें
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए चाहिए की शुभ दिन पर माता को गुड़ का भोग अवश्य चढ़ाएं.
धनु राशि
धनु राशि वालों को चाहिए की इस शुभ दिन पर हल्दी से माता को तिलक करें तथा भगवान शिव पर चंदन अर्पित करें.
मकर राशि
मकर राशि को चाहिए कि आज के दिन घी और कपूर को मंदिर में जलाएं तथा देवी को फिरोजी रंग का अभूषण अर्पित करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि को चाहिए की प्रेम ओर शुभता के देवी को शहद का भोग अर्पित करें तथा भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें.
मीन राशि
मीन राशि को चाहिए की इस शुभ दिन पर पीले रंग की चुनरी माता को चढ़ाएं तथा भगवान शिव को पीला अंगवस्त्र अर्पित करें