myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Feng Shui Tips: Follow these tips according to your zodiac sign with Feng Shui and you will get success

Feng Shui Tips: फेंगशुई के साथ अपनी राशि अनुसार अपनाएं ये टिप्स मिलेगी सफलता

Acharyaa RajRani Updated 07 Jun 2024 02:20 PM IST
फेंगशुई
फेंगशुई - फोटो : myjyotish

खास बातें

Feng shui upay : ज्योतिष और फेंगशुई का योग अगर मिलाकर कुछ टिप्स अपअन लिए जाएं तो कर सकते हैं कमाल। आप अपनी राशि के साथ फेंगशुई के उपाय करके पा सकते हैं तुरंत सफलता के योग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Feng shui upay : ज्योतिष और फेंगशुई का योग अगर मिलाकर कुछ टिप्स अपअन लिए जाएं तो कर सकते हैं कमाल। आप अपनी राशि के साथ फेंगशुई के उपाय करके पा सकते हैं तुरंत सफलता के योग। 

Fengshui products: फेंगशुई को एक बहुत ही शुभ ऊर्जा स्त्रोत माना गया है। जीवन में तरक्की पाने के लिए फेंगशुई बहुत हेल्प कर सकती है। अगर इस फेंगशुई को आप अपने राशि से जोड़ लेते हैं तो जीवन में ला सकते हैं विशेष बदलाव। 


फेंगशुई कैसे डालती है अपना असर How does Feng Shui have its effect?

बढ़ाने के लिए आप दिन-रात मेहनत करते हैं और कई उपाय अपनाते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। लेकिन मेहनत के साथ-साथ किस्मत का भी होना बहुत जरूरी है। किस्मत आपका साथ दे इसके लिए अपने प्रयासों की शुरुआत घर से ही करें। फेंगशुई में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें आप अपनी राशि के अनुसार अपना सकते हैं और खूब लाभ पा सकते हैं।
 

राशियों के लिए फेंगशुई टिप्स  Feng Shui Tips for Zodiac Signs


मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए फेंगशुई कई तरह से हेल्प कर सकती है। फेंगशुई अनुसार घर और व्यवसाय स्थल में क्रिस्टल कछुआ रखते हैं, तो फेंगशुई के अनुसार इससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है इसके साथ यह कछुआ लाल रंग का हो तो और भी शुभ फल देने वाला होगा। 

वृषभ राशि
वृष राशि वालों के लिए सफेद मछली का उपयोग घर में करना शुभ होगा फेंगशुई अनुसार  आर्थिक स्थिति और आय में वृद्धि के लिए आप सफेद रंग का कछुआ भी रख सकते हैं। इनके उपयोग से आर्थिक लाभ मिलेगा। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले अपनी राशि अनुसर फेंगशुई के उपयोग में हरे रंग का क्रिस्टल कछुआ रख सकते हैं। या फिर क्रिस्टल मछली भी रख सकते हैं। यदि मछली और कछुआ नीले या सुनहरे रंग का हो, तो यह बहुत फलदायी होगा।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले फेंगशुई अनुसार क्वेरियम रख सकते हैं जिसमें जलीय पौधे लगे हुए हों, इससे जीवन में अनुकूलता बनी रहती है। मानसिक उलझनों से बाहर निकलना आसान होता है और भाग्य में वृद्धि होती है। 

सिंह राशि 
सिंह राशि के लिए फेंगशुई में लाल या तांबाई रंग का क्रिस्टल कछुआ रखना शुभ होगा। इसके अलावा घर में या कार्य स्थल पर एक्वेरियम रखते हैं तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इससे जल्दी तरक्की मिलती है। जीवन में सुख का आगमन होता है।

कन्या  राशि 
कन्या राशि वाले अपने कार्यस्थल पर क्रिस्टल का कछुआ रखते हैं तो यह उनके लिए बहुत शुभ हो सकता है। धातु का कछुआ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा साथ में हरे रंग की  क्रिस्टल मछली रखना भी शुभ होगा।

तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए घर में क्रिस्टल की मछली या एक्वेरियम रखना चाहिए। इससे राशि के स्वामी शुक्र का शुभ फल प्राप्त होते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य और धन पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के लोगों को अपने घर के मंदिर में लाल या पीले रंग का कछुआ रखना चाहिए। इसके उपयोग से आप अपने अंदर सकारात्मक भावनाओं को महसूस कर सकते हैं।

धनु राशि 
धनु राशि के व्यक्ति को अपने घर में पीले रंग का मिट्टी का कछुआ रखना चाहिए। इसके अलावा क्रिस्टल की मछलियों को भी रख सकते हैं ऎसा करने से आर्थिक तरक्की का योग बनता है। जीवन में शुभता आती है। 

मकर राशि
मकर राशि वालोम को नीले रंग या भूरे रंग का क्रिस्टल का कछुआ या मछली रखनी चाहिए। इससे क्रोध पर नियंत्रण करना आसान होगा और मन में सकारात्मता आती है और तरक्की की राह आसान होगी। 
 
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग अपने लिए लोहे का कच्छुआ रख सकते हैं। इससे आपको घर और कार्यस्थल दोनों जगह तरक्की का मौका मिल सकता है।

मीन राशि
मीन राशि वाले अपने पास मछली अवश्य रखें ये आपकी राशि के लिए बहुत ही शुभदायक होंगे। फेंग शुई के अनुसार इसका उपयोग जीवन को सुखमय बनाता है। 

ज्योतिषाचार्यों से बात करने के लिए यहां क्लिक करें- https://www.myjyotish.com/talk-to-astrologers 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X