myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Clothes According to Days: Wear clothes according to different colors every day of the week

Clothes According to Days: सप्ताह के हर एक दिन अलग-अलग रंगो के अनुसार पहनें कपड़े

Nisha Thapaनिशा थापा Updated 12 May 2024 02:57 PM IST
रंगों के अनुसार पहनें कपड़े
रंगों के अनुसार पहनें कपड़े - फोटो : My Jyotish

खास बातें

Clothes According to Days: आपने देखा होगा कि कुछ लोग मंगलवार या गुरूवार को पीला रंग पहनते हैं, साथ ही अन्य वारों में भी अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनते हैं। इस लेख में जानते हैं कि ऐसा क्यों है और सप्ताह के सातों दिन कौन-कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Clothes According to Days: आधुनिक युग में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि वह अपने खान पान या पहनावे में अधिक ध्यान नहीं दे पाते हैं और रोजाना सोचते हैं कि आज क्या पहनें। लेकिन हमारी संस्कृति और वास्तु शास्त्र में कपड़ो को लेकर पहले से ही उपाय बताया गया है। ज्योतिष में, ग्रहों और सप्ताह के दिनों के बीच संबंध माना जाता है और यह भी बताया गया है कि विभिन्न रंगों का हमारे मन और भावनाओं पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। आज इस लेख में हर सप्ताह के प्रत्येक दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए उस विषय में चर्चा करेंगे और उसक महत्व जानेंगे। 
 

दिन और रंग के अनुसार कपड़े - Clothes According to Days


रविवार: रविवार सूर्य देव का दिन है। सूर्य देव को ऊर्जा, आत्मविश्वास माना गया है और उन्हें नारंगी और लाल रंग प्रिय है। इसलिए, इस दिन पीला, नारंगी और लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

सोमवार: सोमवार चंद्र देव और भगवान शिव का का दिन है। इसलिए, इस दिन हल्के और शांत रंग जैसे कि सफेद, चांदी रंग के कपड़े पहनने से आपको शांत और एकाग्र रहने में मदद मिलेगी।

मंगलवार: मंगलवार बजरंगबली हनुमान और मंगल का दिन है। मंगल साहस, ऊर्जा और प्रेरणा का ग्रह है। इसलिए, इस दिन लाल, भगवा, नारंगी और केसरिया आदि रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

बुधवार: बुधवार भगवान गणेश और बुध ग्रह का दिन है। भगवान गणेश को दुर्वा घास अति प्रिय है, जो कि हरे रंग की होती है। इसलिए इस दिन इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। हरा रंग जीत और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। 

गुरुवार: गुरुवार भगवान विष्णु का दिन है और साथ ही बृहस्पति ग्रह, जो कि ज्ञान, सौभाग्य और समृद्धि के लिए माना जाता है उसका भी दिन है। इसलिए, इस दिन पीले, नारंगी और केसरिया रंग जैसे शुभ और समृद्ध रंग पहनने चाहिए। 

शुक्रवार: शुक्रवार, शुक्र ग्रह का दिन और लक्ष्मी माता का दिन है। शुक्र प्रेम, सौंदर्य और कला का ग्रह है।  सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े  पहनने चाहिए।

शनिवार: शनिवार शनि का दिन है। शनि अनुशासन, कर्म और जिम्मेदारी का ग्रह है। इसलिए, इस दिन गहरे रंग जैसे कि नीले और भूरे रंग पहनने से आपको अधिक अनुशासित और जिम्मेदार बनने में मदद मिलेगी।
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X