मेष : इस राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन बहुत सुखदायी होगा। यह साल इनके लिए अनेक क्षेत्रों में उन्नति का मार्ग लेकर आया है। अपने कार्य क्षेत्र में इन्हे सफलता मिलेगी, मानसिक तनावों से भी छुटकारा मिलेगा।
वृषभ : इस राशि के जातकों के रुके हुए काम भी बनने लगेंगे, विदेश यात्रा के अवसर भी मिलेंगे। सभी क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव मिलने के आसार है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने की जरुरत है। परिवार में तनाव का माहौल उत्पन्न हो सकता है।
मिथुन : पारिवारिक और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यात्रा के समय सावधानी बरतने की जरुरत है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, व्यापार में भी सफलता मिलने के आसार हैं।
कर्क : इन राशि के जातकों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है क्योंकि इस वर्ष शायद यह किसी बीमारी के चपेट में आ सकते हैं। पारिवारिक क्लेश बढ़ने की सम्भावना है। अविवाहित लोगों को उनके साथी मिल सकते हैं व निवेश क्षेत्र में सफलता मिलने की आशंका है।
सिंह : अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जाने के योग बन सकते हैं। घर परिवार का माहौल कलह पूर्ण होने की आशंका है। इस वर्ष आपको नयी नौकरी भी मिल सकती है।
कन्या : इस राशि के जातकों के लिए ये वर्ष शुभ खबरों का पैगाम लेकर आएगा। अविवाहित लोगों के लिए इस वर्ष शादी के उत्तम योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस वर्ष सेहत पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
तुला : जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। नौकरी और व्यापर में कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना रहेगी।
वृशिचक : लम्बे समय से परेशान बीमारी से छुटकारा मिलेगा व आर्थिक स्तिथि मजबूत रहेगी। साथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा परन्तु परिवार में बड़ों के बीच विवाद की परिस्थितियाँ भी उत्पन्न हो सकती हैं।
धनु : इस वर्ष अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ भी होंगी दूर, पेट और हृदय से जुड़ी लम्बे समय से चल रही दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी।
मकर : लेन-देन के मामलों से दूरी बनाकर रखना फायदेमंद होगा। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का संयोग भी बन सकता है।
कुम्भ :आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है, नया घर या ऑफिस खरीदने के योग भी बन सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरुरत है। जमीन जायदाद में निवेश करने से लाभ मिल सकता है।
मीन : व्यापारिक कार्यों में व्यस्त लोगों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन अनुकूल रहेगा। ज्यादा काम होने के कारण तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।