myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Bhaum Pradosh fast, note down puja muhurat time and Pradosh Chalisa

Bhaum pradosh 2024: भौम प्रदोष व्रत, नोट कर लें पूजा मुहूर्त का समय और प्रदोष चालिसा

माय ज्योतिष डेस्क Updated 25 May 2024 11:56 AM IST
भौम प्रदोष व्रत जून 2024
भौम प्रदोष व्रत जून 2024 - फोटो : My Jyotish

खास बातें

Pradosh Vrat 2024: इस साल जून माह में आने वाला प्रदोष व्रत भौम प्रदोष के रुप में पूजा जाएगा. भौम प्रदोष के दिन भगवान शिव के साथ मंगल देव का पूजन भी किया जाता है. आइये जान लेते हैं भौम प्रदोष जून 2024 के दिन कब ओर कैसे रखा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhaum Pradosh 2024 Date and Time: 04 जून 2024 को मंगलवार के दिन ज्येष्ठ माह का प्रदोष व्रत रखा जाएगा. प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है किंतु इसी के साथ जब यह किसी खास दिन पड़ता है तो इसकी शुभता और भी अधिक बढ़ जाती है. इसी कारण जून माह में आने वाला यह प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन होने से भौम प्रदोष कहलाएगा. 
 

भौम प्रदोष मुहूर्त 2024


जून माह के आगमन पर ही प्रदोष व्रत का आगमन होगा. भौम प्रदोष व्रत 4 जून 2024 के दिन रखा जाएगा तथा पूजा का शुभ समय प्रात:काल से आरंभ होगा. 4 जून, 2024, मंगलवार को होगा संध्या समय पूजा का खास समय शाम 07:16 से 09:18 तक रहने वाला है. ज्येष्ठ, कृष्ण त्रयोदशी का आरंभ 04 जून को 12:18 पर होगा तथा त्रयोदशी तिथि की समाप्ति रात्रि 10:01 पर होगी. 
 

भौम प्रदोष के दिन अवश्य करें शिव चालिसा का पाठ 


प्रदोष के दिन महादेव के पूजन के साथ ही शिव चालिसा का पाठ अवश्य करना चाहिए.  इस दिन शिव चालिसा का पूजन करने से शिव की साधना पूर्ण मानी जाती है.  
 

भौम प्रदोष चालीसा


॥ दोहा ॥

जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान ।
कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान ॥


॥ चौपाई ॥

जय गिरिजा पति दीन दयाला । सदा करत सन्तन प्रतिपाला ॥
भाल चन्द्रमा सोहत नीके । कानन कुण्डल नागफनी के ॥
अंग गौर शिर गंग बहाये । मुण्डमाल तन क्षार लगाए ॥
वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे । छवि को देखि नाग मन मोहे ॥
मैना मातु की हवे दुलारी । बाम अंग सोहत छवि न्यारी ॥
कर त्रिशूल सोहत छवि भारी । करत सदा शत्रुन क्षयकारी ॥
नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे । सागर मध्य कमल हैं जैसे ॥
कार्तिक श्याम और गणराऊ । या छवि को कहि जात न काऊ ॥
देवन जबहीं जाय पुकारा । तब ही दुख प्रभु आप निवारा ॥
किया उपद्रव तारक भारी । देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी ॥
तुरत षडानन आप पठायउ । लवनिमेष महँ मारि गिरायउ ॥
आप जलंधर असुर संहारा । सुयश तुम्हार विदित संसारा ॥
त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई । सबहिं कृपा कर लीन बचाई ॥
किया तपहिं भागीरथ भारी । पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी ॥
दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं । सेवक स्तुति करत सदाहीं ॥
वेद नाम महिमा तव गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई ॥
प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला । जरत सुरासुर भए विहाला ॥
कीन्ही दया तहं करी सहाई । नीलकण्ठ तब नाम कहाई ॥
पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा । जीत के लंक विभीषण दीन्हा ॥
सहस कमल में हो रहे धारी । कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी ॥
एक कमल प्रभु राखेउ जोई । कमल नयन पूजन चहं सोई ॥
कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर । भए प्रसन्न दिए इच्छित वर ॥
जय जय जय अनन्त अविनाशी । करत कृपा सब के घटवासी ॥
दुष्ट सकल नित मोहि सतावै । भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै ॥
त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो । येहि अवसर मोहि आन उबारो ॥
लै त्रिशूल शत्रुन को मारो । संकट से मोहि आन उबारो ॥
मात-पिता भ्राता सब होई । संकट में पूछत नहिं कोई ॥
स्वामी एक है आस तुम्हारी । आय हरहु मम संकट भारी ॥
धन निर्धन को देत सदा हीं । जो कोई जांचे सो फल पाहीं ॥
अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी । क्षमहु नाथ अब चूक हमारी ॥
शंकर हो संकट के नाशन । मंगल कारण विघ्न विनाशन ॥
योगी यति मुनि ध्यान लगावैं । शारद नारद शीश नवावैं ॥
नमो नमो जय नमः शिवाय । सुर ब्रह्मादिक पार न पाय ॥
जो यह पाठ करे मन लाई । ता पर होत है शम्भु सहाई ॥
ॠनियां जो कोई हो अधिकारी । पाठ करे सो पावन हारी ॥
पुत्र हीन कर इच्छा जोई । निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई ॥
पण्डित त्रयोदशी को लावे । ध्यान पूर्वक होम करावे ॥
त्रयोदशी व्रत करै हमेशा । ताके तन नहीं रहै कलेशा ॥
धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे । शंकर सम्मुख पाठ सुनावे ॥
जन्म जन्म के पाप नसावे । अन्त धाम शिवपुर में पावे ॥
कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी । जानि सकल दुःख हरहु हमारी ॥


॥ दोहा ॥

नित्त नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीसा ।
तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश ॥
मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान ।
अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण ॥


ज्योतिषाचार्यों से बात करने के लिए यहां क्लिक करें- https:// https://www.myjyotish.com/talk-to-astrologers
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X