1. यदि पत्नी रात को एक चुटकी सिन्दूर अपने पति के सिर की ओर रखे और सुबह उठने से पहले (बिस्तर से उतरने से पूर्व) सिंदूर को मांग में भरे तो पति-पत्नी का जीवन सुखी बना रहेगा।
2. यदि स्त्रियाँ अपने हाथ में पीले रंग की चूड़ी पहन के रखे तो भी दंपति जीवन सुखी रहेगा।
3. विदाई के वक्त यदि एक लोटे पानी में चुटकी भर हल्दी, एक का सिक्का व गंगाजल डालकर दुल्हन के सर से ग्यारह बार उसार कर उसके आगे रख दिया जाय तो उसके जीवन में सदैव शांति बनी रहेगी।
कुम्भ 2021 में शिव शंकर को करें प्रसन्न कराएं रुद्राभिषेक, समस्त कष्ट होंगे दूर
4. विवाह के चार दिन पूर्व हल्दी की सात गांठ। थोड़ा सा केसर, गुड़, चने की दाल और पीतल के सिक्के को एक पीले वस्त्र में बांधना चाहिए और कन्या कोइस वस्त्र को अपने ससुराल की दिशा की ओर उछाल देना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में सुख और शांति सदैव बनी रहती है।
5. स्त्रियों को किसी और को दान करने के दौरान सामग्री में लाल सिंदूर चने की दाल, इत्र की शीशी रखनी चाहिए। इससे उसके पति की आयु में इज़ाफ़ा होता है।
6. स्त्रियों को प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए और उनके नाम का जाप करना चाहिए इससे स्त्री के परिवार में खुशहाली और शांति का प्रवाह होता है तथा नकारात्मकता दूर रहती है।
7. पत्नियों को प्रतिदिन केले के वृक्ष का पूजन करना चाहिए तथा किसी बड़ी बुजुर्ग महिला का आशीष प्रतिदिन लेना चाहिए। इससे ससुराल के संबंधों में शांति और सुख का प्रवाह होता है।
यह भी पढ़े :-
बीमारियों से बचाव के लिए भवन वास्तु के कुछ खास उपाय !
क्यों मनाई जाती हैं कुम्भ संक्रांति ? जानें इससे जुड़ा यह ख़ास तथ्य !
जानिए किस माला के जाप का क्या फल मिलता है