हमारे जीवन के लिए प्रकृति को एक प्रत्यक्ष रूप से ईश्वर माना जाता है। इससे जुड़ी हर एक चीज भगवान के विभिन्न स्वरूपों को प्रदर्शित करते हैं। पेड़-पौधे हमारे लिए कितनी जरूरी है ये तो आप सब जानते ही हैं।
तो आइए आज हम आप को बताते है कि अगर घर में पेड़-पौधे सही दिशा में लगाना हो तो घर का वास्तु दोष दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवाह बना रहता हैं।
बता दें कि अगर बहुत ऊंचे और फलदार वृक्ष का संबंध सूर्य देव से माना जाता है। और वहां तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। कहा जाता है कि अगर घर में तुलसी का पौधा लगा है तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है।
मान्यता है कि अगर किसी विद्यार्थी को जल्दी याद नहीं होता है तो वहां केले की छांव में बैठकर पढ़े तो उसे काफी लाभ प्राप्त होगा और उसकी स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।
अगर किसी के घर में या घर के आसपास नीम का पेड़ लगा हो तो यह हिंदू धर्म में शुभ माना जाता हैं क्योंकि यह पेड़ हमेशा पॉजिटिव एनर्जी प्रदान करता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किसी में कोने में पीपल का पेड़ शुभ नहीं माना जाता है। पीपल का पेड़ घर में होने से धन की हानि होती हैं और अगर आप को घर में यह पेड़ लगाना ही तो घर के मंदिर में लगाए ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह नहीं होगा।
घर में कभी भी बांस का पेड़ नहीं लगाना चाहिए इसे लगाने से आप के बनते काम में बिगड़ जाते है। घर या घर के आसपास बैर, पाकड़, बबूल, गूलर आदि कांटेदार पेड़ नहीं होने चाहिए अगर ये सब पेड़ आप के घर में है या आसपास लगे हैं तो आप के यहां गृह क्लेश बना रहता होगा और गुलाब का पेड़ इन सब का अपवाद है। जामुन और अमरूद के वृक्ष को छोड़कर कोई भी फलदार वृक्ष घर के अंदर नहीं होना चाहिए। दूध वाले वृक्ष भी घर में या घर के आसपास नहीं होने चाहिए। ये सब वृक्ष घर में भय उत्पन्न करते हैं।