myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   According to Vastu, keep these 5 things at the main entrance of the house, you will get only benefit

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर रखें ये 5 वस्तुएं, होगा लाभ ही लाभ

Nisha Thapaनिशा थापा Updated 08 May 2024 05:20 PM IST
वास्तु के अनुसार घर के द्वार पर होनी चाहिए ये 5 वस्तुएं
वास्तु के अनुसार घर के द्वार पर होनी चाहिए ये 5 वस्तुएं - फोटो : My Jyotish

खास बातें

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ वस्तुएं ऐसी हैं, जो घर के मुख्य द्वार पर रखने पर व्यक्ति को काफी लाभ प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips: जीवन में कुछ वस्तुएं काफी विशेष होती है और इनका वास्तु की दृष्टि से भी काफी महत्त्व होता है। यदि इन वस्तुओं को सही दिशा में रखा जाए तो आपको कई गुना लाभ प्राप्त हो सकता है। इन वस्तुओं को सही दिशा पर रखने से हमारे जीवन में सकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है और हमें सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। इन्हीं में से कुछ वस्तुएं ऐसी हैं, जिन्हें घर के मुख्य द्वार पर रखने पर व्यक्ति को काफी लाभ प्राप्त होता है। आज इस लेख में हम इन्हीं पाँच वस्तुओं के विषय में बताने जा रहे हैं।
 

गणेश जी की मूर्ति

गणेश जी प्रथम पूजनीय हैं और वह शुभलाभ के देवता हैं। घर के मुख्यद्वार के आसपास उनकी मूर्ती रखने से सुख-समृद्धि एवं धन की वृद्धि होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। तुलसी को माता का दर्जा प्राप्त है और उनकी पूजा की जाती है। इसे घर के मुख्य द्वार के पास या पूर्व दिशा में रखना चाहिए और नियमित रूप से इसमें जल अर्पित और दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है। 

शंख

शंख को पवित्र माना जाता है और इसे धार्मिक कार्यों के उपलक्ष्य में बजाया जाता है। वास्तु के अनुसार, इसे मुख्य द्वार की उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। शंख बजाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है।

श्री यंत्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार, श्री यंत्र को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के पूजा स्थल या फिर घर के मुख्य द्वार के उत्तर पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।  श्री यंत्र घर में धन, दौलत और समृद्धि लाता है और व्यक्ति को ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

लक्ष्मी जी के पदचिन्ह

माता लक्ष्मी धन, दौलत, ऐश्वर्य, सुख, समृद्धि की प्रदाता हैं। उनके पदचिह्न लगाना काफी सुभ माना जाता है। इसलिए आपने देखा होगा दिवाली के दौरान लोग अपने घर की साज सच्चा और माता लक्ष्मी के आगमन के लिए द्वार पर पदचिन्ह लगाते हैं।  
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X