myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Aaj Ka Rashifal 8 June: Today is Rambha Tritiya, read today 8 June 2024 daily horoscope

Aaj Ka Rashifal 8 June: आज इन राशियों को मिलेगा शक्ति का आशीष, पढ़ें आज 8 जून 2024 दैनिक राशिफल

Acharyaa RajRani Updated 07 Jun 2024 11:06 PM IST
दैनिक राशिफल
दैनिक राशिफल - फोटो : myjyotish

खास बातें

Aaj Ka Rashifal 8 June: आज के दिन चंद्रमा का गोचर मिथुन के साथ साथ कन्या के लिए होगा विशेष. इसी के साथ मेष से मीन सभी पर रहेगा ग्रहों का प्रभाव.  दैनिक राशिफल के अनुसार जानें अपना भविष्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 8 June: आज के दिन चंद्रमा का गोचर मिथुन के साथ साथ कन्या के लिए होगा विशेष. इसी के साथ मेष से मीन सभी पर रहेगा ग्रहों का प्रभाव.  दैनिक राशिफल के अनुसार जानें अपना भविष्य 
 
Aaj Ka Rashifal : आज के दिन तृतीया तिथि पर इन राशियों पर रहेगी माँ दुर्गा की विशेष कृपा. आइये जान लेते हैं मेष राशि से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल
 

आज का मेष राशिफल 

आज चंद्रमा का प्रभाव आपके मन को करेगा विचलित.  कार्य क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने सहकर्मियों के साथ कुछ लंबी बातचीत में व्यस्त रह सकते हैं। इस समय कला से जुड़े कुछ नए रंग आप में दिखाई देंगे। प्रेमी जातकों को अपने साथी से कोई नई खबर मिल सकती है। 
 

आज का वृषभ राशिफल

चंद्रमा के द्वारा इस समय आपकी वाणी प्रभावित रहेगी, यदि आप धैर्य रखेंगे तो आपको अधिक लाभ मिल सकता है। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी और आपको यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। धन में भी वृद्धि हो सकती है, इसलिए आज तक कोई भी शुभ कार्य करने से पहले किसी छोटी कन्या का आशीर्वाद अवश्य लें, इससे आपको शुभ फल अवश्य प्राप्त होंगे। 
 

आज का मिथुन राशि

आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सुख-समृद्धि में वृद्धि के संकेत हैं। भाग्य का साथ या किसी वरिष्ठ का सहयोग आपके लिए मददगार हो सकता है। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा, संतान की स्थिति बेहतर रहेगी और आप बच्चों के साथ कुछ अच्छा समय बिता पाएंगे। 
 

आज का कर्क राशिफल 

चंद्रमा की स्थिति बता रही है कि परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, खासकर भाई-बहनों के साथ आपके संबंध थोड़े प्रभावित हो सकते हैं। इस समय शुभ फल प्राप्त करने के लिए जानवरों को हरा चारा खिलाएं, इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। 
 

आज का सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए अपने साथी के साथ कुछ अच्छे संबंध बनाने का हो सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है, आप अपने व्यापार में काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में लाभ मिलने के बेहतर अवसर भी मिलेंगे। 
 

आज का कन्या राशिफल  

आपको अपने मित्रों का सहयोग कम मिल सकता है। संतान को लेकर आप थोड़े गंभीर रहेंगे, लेकिन साथ ही इस समय संतान थोड़ी शरारती भी हो सकती है। किसी से हाथ मिलाकर अपने कार्य क्षेत्र में डील पाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे। इस समय आपका रूखा व्यवहार कलह का कारण बन सकता है.
 

आज का तुला राशिफल 

चंद्रमा के गोचर के चलते दूसरे लोग भी आप पर किसी काम को करने का दबाव बना सकते हैं। इस समय आप स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़े चिंतित रह सकते हैं। इस समय मेहनत पर ध्यान देना होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में आपको जीत मिल सकती है, अगर कोई पुराना कर्ज बाकी है तो आज आप उसे चुका सकते हैं।
 

आज का वृश्चिक राशिफल 

पुराने पेंडिंग काम आज पूरे हो सकते हैं। ऑफिस के अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। भाइयों से छोटी-मोटी कहासुनी होने की संभावना है, इसलिए बेहतर होगा कि आप शांत रहें। अपने काम पर फोकस रखें और ध्यानपूर्वक काम पूरा करें।इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें।   


आज का धनु राशिफल 

 आज आप ऑफिस में कड़ी मेहनत करने वाले हैं। आज आप अपने काम से खुश हो सकते हैं। प्रेमी जातकों को अपने साथी का सहयोग मिलेगा। आपको यात्रा पर जाने का अवसर भी मिल सकता है। आज बड़े-बुजुर्ग आपके काम में कुछ रुकावटें डाल सकते हैं। 
 

आज का मकर राशिफल 

चंद्रमा के गोचर कारण यह आपकी परीक्षा की घड़ी है, इसलिए बेहतर होगा कि आप संभलकर काम करते रहें। इस समय आप अपने जूनियर से काम सीखने की इच्छा दिखा सकते हैं। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके पुराने काम की सराहना होने की संभावना है। आज आपकी कोई पुरानी योजना कारगर साबित होगी और आपको उसका लाभ मिलेगा। 
 

आज का कुंभ राशि  

आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने और अच्छा लाभ पाने के कुछ बेहतर अवसर मिलेंगे, बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। आप दोस्तों के साथ-साथ अपनी पढ़ाई को भी अधिक समय दे पाएंगे। 


आज का मीन राशिफल 

माता-पिता को बच्चों को लेकर थोड़ा अधिक सतर्क रहना चाहिए क्योंकि उनकी तरफ से आपको परेशानी हो सकती है। शाम को आप किसी पार्टी या सम्मेलन आदि में शामिल हो सकते हैं। आज आपको अपनी पसंद की चीजें खाने या अपनाने का मौका मिल सकता है।  


ज्योतिषाचार्यों से बात करने के लिए यहां क्लिक करें- https://www.myjyotish.com/talk-to-astrologers 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X