myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Aaj Ka Rashifal 4 June: read today's daily horoscope of 4 June

Aaj Ka Rashifal 4 June: आज के दिन इन राशि वालों पर रहेगी महादेव और हनुमान जी  की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

Myyotish Expert Updated 03 Jun 2024 05:23 PM IST
आज का राशिफल 
आज का राशिफल  - फोटो : myjyotish

खास बातें

Aaj Ka Rashifal 4 June: आज के दिन बन रहे शुभ योगों से मिलेगा सभी राशियों को खास लाभ। महादेव इन राशियों पर बरसा सकते हैं विशेष कृपा। दैनिक राशिफल के अनुसार मेष से मीन राशि वालों की खुल सकती है किस्मत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 4 June: आज के दिन बन रहे शुभ योगों से मिलेगा सभी राशियों को खास लाभ। महादेव इन राशियों पर बरसा सकते हैं विशेष कृपा। दैनिक राशिफल के अनुसार मेष से मीन राशि वालों की खुल सकती है किस्मत।
 
Aaj Ka Rashifal 4 June: ग्रह योग का शुभ होना आज दे सकता है आपको विशेष अवसर, अपने भाग्य को मजबूत कर पाने में सफल रहेंगी ये राशियां।आइये जान लेते हैं मेष राशि से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल।


आज का मेष राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए स्थिति रहेगी शुभ । यह समय किसी शुभ कार्य की शुरुआत करने का हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। अहंकारी न बनें बल्कि फलदार वृक्ष की तरह विनम्र बनें। लोगों के बीच आपकी खूब प्रशंसा भी हो सकती है। आज हनुमान जी का पूजन अवश्य करें।


आज का वृष राशिफल  

वृष राशि वालों के लिए चंद्रमा कर सकता है कमाल। आज के दिन कामकाज को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं, व्यापारियों को अपने लंबित काम पूरे करने चाहिए ताकि आने वाले समय में काम की अधिकता आपको परेशान न करे। प्रेम संबंधों में सकारात्मक रुख से आपको संतुष्टि मिलेगी। 
 

आज का मिथुन राशिफल  

मिथुन राशि वालों के लिए है चंद्रमा की ओर से विशेष संदेश। अचानक धन निवेश करने का मौका भी मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद हो सकती है।इस समय आपके मन में कई बातें उठ सकती हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए आप अधिक प्रयास भी कर सकते हैं।


आज का कर्क राशिफल 

कर्क राशि पाएंगे कुछ नई चीजें लेकिन चंद्रमा कहता है कि इस समय घर पर ही रहें और जरूरत पड़ने पर ही बाहर जाएं तो अच्छा रहेगा। पारिवारिक विवादों से बचें और रिश्तों में क्रोध का प्रयोग न करें। ऐसी चीजों में शामिल होने से बचें जो मनमुटाव पैदा करती हैं। 
 

आज का सिंह राशिफल

चंद्रमा का जादू सिंह राशि वालों के लिए रहेगा कुछ मिला जुला। आपको नियमित रूप से पूजा-पाठ करना शुरू कर देना चाहिए और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेना चाहिए। खासकर अगर आप इसे रोजाना नहीं करते हैं, तो इससे आपको काफी संतुष्टि मिलेगी।
 

आज का कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज चंद्रमा की ओर से मिल रही है जरूरी सूचना। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। आध्यात्मिक जागरण का खास समय होगा। यह समय सामाजिक कार्यों में भाग लेने का है, इससे आपका नेटवर्क मजबूत होगा। 
 

आज का तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए है चंद्रमा की ओर से सुझाव। अपने आप को रखें सजग। इस समय आपको लाभ के कुछ अवसर मिल सकते हैं। आप अपने प्रियजनों की मदद से कोई पुराना काम कर पाएंगे। अगर किसी को मदद की जरूरत है तो आपको अपनी तरफ से प्रयास करना चाहिए।
 

आज का वृश्चिक राशिफल 

आज चंद्रमा देव जी आपको देंगे प्रेम और सहयोग।  अगर आप योग और ध्यान करते हैं तो इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। रक्तचाप के रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है। माता-पिता के अनुशासन को बोझ न समझें, उनसे बात करें। 
 

आज का धनु राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए चंद्र देव कर रहे हैं नए लोगों से मुलाकात का दिन निश्चित। आज के दिन अपनी भावनाओं को साझा करने से आपको राहत मिलेगी।  दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। काम की अधिकता रहेगी लेकिन आपकी सफलता ही आपके सामने होगी। 
 

आज का मकर राशिफल

मकर राशि वालों के लिए चंद्र देव लाएंगे लाह के नए अवसर। ध्यान रखें की  काम पूरा करने में आपको संदेह का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में चल रहा विवाद तुरंत सुलझ जाएगा। घर पर सिलाई या फैशन डिजाइनिंग से संबंधित व्यवसाय करने वाली महिलाओं के लिए यह सही समय है। 
 

आज का कुंभ राशिफल 

आपको लाभ प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे, आपको कुछ सम्मान मिल सकता है। आपको समय के अनुसार खुद को जल्दी से अपडेट करना चाहिए। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें पेशेवर रूप से अध्ययन करना चाहिए, उन्हें शिक्षा के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी हो सकता है। 
 

आज का मीन राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए चंद्रमा देगा विदेश से लाभ। वर्तमान समय को बर्बाद न करें, भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है, कुछ बाधाएं आएंगी लेकिन कड़ी मेहनत और साहस से सफलता मिल पाएगी। आप अपनी पिछली स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान पा सकेंगे।
 
ज्योतिषाचार्यों से बात करने के लिए यहां क्लिक करें- https://www.myjyotish.com/talk-to-astrologers 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X