myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Aaj Ka Rashifal 30 May: Read today's horoscope

Aaj Ka Rashifal 30 May: अष्टम चंद्रमा कहीं आपकी राशि पर तो नहीं डाल रहा असर, पढ़ें आज का राशिफल

माय ज्योतिष डेस्क Updated 29 May 2024 07:23 PM IST
पढ़ें आज का राशिफल
पढ़ें आज का राशिफल - फोटो : myjyotish

खास बातें

30 May Horoscope 2024: आज का दिन चंद्रमा का गोचर आपके लिए लाएगा नए बदलाव और मिलेगा अचानक से धन लाभ। कारोबार में व्यापारियों की चमक सकती है किस्मत लेकिन साथ ही संभल कर करने होंगे काम। जानें अपना 30 मई का राशिफल। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
30 May Horoscope 2024: आज का दिन चंद्रमा का गोचर आपके लिए लाएगा नए बदलाव और मिलेगा अचानक से धन लाभ। कारोबार में व्यापारियों की चमक सकती है किस्मत लेकिन साथ ही संभल कर करने होंगे काम. जानें अपना 30 मई का राशिफल । 

30 मई का मेष राशिफल


मेष राशि वालों के लिए आज के दिन काम की अधिकता होगी। यात्रा का समय होगा, ध्यान पूर्वक काम करें। रोजमर्रा के कामों को पूरा करने में आपको अधिक समय लग सकता है। व्यापार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। घर के बड़ों के पैर छुएं, लाभ मिलेगा तथा इस समय दुर्गा जी की पूजा करने से शुभ फल मिलेंगे।
 

30 मई का वृष राशिफल


वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा की स्थिति काम की अधिकता देने वाली होगी। मौज मस्ती के मूड में होंगे। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप बच्चों की इच्छा पूरी करने का प्रयास करेंगे। जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं उनके लिए अभी नए प्रोजेक्ट मिलने का समय अच्छा होगा।
 

30 मई का मिथुन राशिफल


मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा की स्थिति धार्मिक पक्ष को मजबूती देने वाली होगी। मार्केट एनालिसिस कर लेने में आज कुशल होंगे। कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप बखूबी निभा पाएंगे. कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। इस समय देवी दुर्गा का पूजन शुभ होगा।
 

30 मई का कर्क राशिफल


कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा की स्थिति अचानक होने वाले कार्यों से प्रभावित करने वाली होगी। आज आपको कोई काम मिल सकता है। किसी मित्र से कोई  खबर मिलेगी. आपका जीवनसाथी आपकी हर बात को समझने की कोशिश करेगा। इस समय शांति के साथ चीजों को समझें. शिव पूजन द्वारा शुभता प्राप्त होगी।
 

30 मई का सिंह राशिफल


सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा की स्थिति साझेदारी के कामों को देगी और सकारात्मक रुप से प्रभाव मिलेगा। आज आपसी बातचीत से रिश्तों में नयापन आएगा।सामाजिक कार्यों में मदद करके आप अच्छा महसूस करेंगे. घर की परेशानियां दूर होंगी। दोस्तों के साथ मिलकर कुछ प्लान करेंगे ओर कहीं यात्रा का समय भी बना हुआ है।


30 मई का कन्या राशिफल


आज के दिन कन्या राशि वालों के लिए चंद्रमा की स्थिति बच्चों को लेकर अधिक सोच विचार दे सकती है। छात्र भागदौड़ में शामिल होंगे। आप अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है।


30 मई का तुला राशिफल


तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा की स्थिति परिवार के लिए अधिक व्य्सत रख सकती है। आज आपके सीनियर काम में तेजी दिखाएंगे। परिवार के लोग आपके काम से खुश होंगे और आपको यात्रा करने के अवसर भी मिल सकते हैं। नए कार्यों को करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका मन भगवान की पूजा-अर्चना में लगेगा जो आपको मानसिक शांति भी देगा। 


30 मई का वृश्चिक राशिफल


वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा की स्थिति थोड़ा बेचैन कर सकती है। आप अपने घर में नए बदलाव कर सकते हैं। आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहाँ आपको खुशी महसूस होगी. कुछ लोगों से मेलजोल आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आप दोस्तों के सामने कुछ नए नियम स्थापित करेंगे।


30 मई का धनु राशिफल


आज के दिन चंद्रमा का असर आपको यात्रा के योग देगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत होगी। किसी काम में आपके जीवनसाथी की बात पर कुछ अधिक ध्यान न देना चाहें ऎसे में रिश्ता प्रभावित होगा। अधिकारियों की मदद से आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आपको किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। 


30 मई का मकर राशिफल


मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन चंद्रमा खर्च के साथ साथ कुछ मुनाफा भी देगा। आप पुरानी यादों को याद करके दोस्तों के साथ समय बिता पाएंगे। कहीं अचानक से जाने का प्लान भी बनेगा। इस समय जोखिम के कार्यों में निवेश इत्यादि से बचें। आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।


30 मई का कुंभ राशिफल


आज के दिन शनि चंद्र का योग मानसिक रुप से विचारों की उथल-पुथल देगा। कुंभ राशि वालों के लिए इस समय की स्थिति थोड़ी मन मौजी वाली होगी। परिवार के लोग आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसमें आप अधिक ध्यान देना चाहें. बच्चों की ओर से माता-पिता कुछ चिंता करेंगे। इस समय छात्र अपनी शिक्षा के लिए अधिक सजग दिखाई देंगे।
 

30 मई का मीन राशिफल


मीन राशि वालों के लिए सामाजिक क्षेत्र में व्यस्ता होगी। काम के सिलसिले में आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आएंगे। आपको अपने पिता से अपने मन की बात जरूर शेयर करनी चाहिए। आज के दिन गणेश जी का पूजन शुभफल देगा।

यदि आप अपनी राशि से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो ज्योतिषाचार्यों से बात करें। 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X