myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Aaj Ka Rashifal 3 June: read today's daily horoscope of 3 June

Aaj Ka Rashifal 3 June: 3 जून को चंद्र और मंगल की युति से इन जातकों को मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Acharyaa RajRani Updated 02 Jun 2024 05:30 PM IST
आज का राशिफल 
आज का राशिफल  - फोटो : myjyotish

खास बातें

Aaj Ka Rashifal 3 June: आज के दिन चंद्रमा की स्थिति मंगल के साथ होगी। चंद्र मंगल का युति योग होने से स्थिति अचानक से धन लाभ दिलाने वाली होगी। दैनिक राशिफल के अनुसार मेष से मीन राशि वालों की खुल सकती है किस्मत।
विज्ञापन
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 3 June: आज के दिन चंद्रमा की स्थिति मंगल के साथ होगी।  चंद्र मंगल का युति योग होने से स्थिति अचानक से धन लाभ दिलाने वाली होगी। दैनिक राशिफल के अनुसार मेष से मीन राशि वालों की खुल सकती है किस्मत 
 
Aaj Ka Rashifal 3 June: 3 जून 2024 के दिन राशिफल अनुसार चंद्रमा का मंगल के साथ युति योग अच्छे परिणाम देगा। रुचक योग के साथ चंद्र की स्थिति सफलता के साथ नए अवसरों का मौका होगी।आइये जान लेते हैं मेष राशि से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल
 

आज का मेष राशिफल 

 
मेष राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्र मंगल का योग होने से मानसिक रुप से उथल पुथल अधिक होगी। आज के दिन लाभ अधिक रहेंगे। इस समय आप अपने काम में प्रतिष्ठा को पाएंगे।राशि स्वामी की स्थिति आज के दिन आपको मजबूत एवं प्रबल बनाएगी विरोधियों को हरा पाने में सक्षम होंगे। 
 

आज का वृषभ राशिफल

 
वृष राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्र मंगल का योग नए अवसर देगा। नए लोगों से मुलाकात का समय है, सोशल काम में आप अधिक भागीदर होंगे। परिवार में काम की अधिकता रहने वाली है। बच्चों पर ज्यादा गुस्सा करने से बचना चाहिए। इस समय घर पर मेहमानों का आगमन भी हो सकता है।
 

आज का मिथुन राशि

 
मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा का प्रभाव लोगों से प्रभावित कर सकता है। कुछ् नई चीजों में शामिल होने की इच्छा भी अधिक रहने वाली है। इस समय आप कुछ कार्यों में बार-बार प्रयास करते नजर आएंगे। जो लोग यात्रा आदि से संबंधित कोई कार्य करते हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। 

 
आज का कर्क राशिफल 

 
कर्क राशि वालों के लिए इस समय अच्छे धन लाभ के योग बनते हैं। जितना हो सके आज अपने परिश्रम को बना कर रखें। नए कार्य की तैयारी कर रहे युवाओं को अपनी मेहनत बढ़ानी होगी। थोड़ी अधिक मेहनत तो करनी ही पड़ेगी लेकिन आप अपने लिए कुछ अनुकूल परिस्थिति भी देख पाएंगे। 
 

आज का सिंह राशिफल

 
आज सिंह राशि वालों के लिए काम के साथ साथ अपने आध्यात्मिक पक्ष को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। आप अपने बड़ों से कुछ अच्छी बातें सीख पाएंगे और उन्हें अपने जीवन में शामिल करना चाहेंगे। प्रेम संबंधों की स्थिति अनुकूल रह सकती है।
 

आज का कन्या राशिफल  

 
कन्या राशि राशि वालों के लिए काम के सिलसिले में एक लंबी यात्रा का योग बना हुआ है। इस समय ध्यानपूर्वक कामों को करें। लापरवाही दूसरों के लिए अवसर देने वाली होगी। अपने परिवार के वरिष्ठ लोगों की राय पर काम करना आपके लिए बेहतर होगा।


आज का तुला राशिफल 

 
तुला राशि वालों के लिए आज के दिन कई अच्छे अवसर होंगे। आप सामाजिक रुप से भागीदारी अधिक रहने वाली है। अगर आपको किसी नए कार्य की जिम्मेदारी दी गई है तो उसके बारे में सभी बातों का ध्यान रखें। लापरवाही से बचें।
 

आज का वृश्चिक राशिफल 

 
वृश्चिक राशि वालों को आज अपने आर्थिक लाभ को पाने का अवसर मिलेगा लेकिन साथ ही आज आपका काफी धन खर्च देखने को मिलेगा। हो सके तो आज कुछ समय अपने पसंद के काम में लगाएं, अच्छा महसूस करेंगे और तनाव से मुक्ति मिलेगी।


आज का धनु राशिफल 

 
धनु राशि  लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। अपनों से मिलने का दिन रहेगा और उनके साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो हड्डियों से संबंधित रोगों के प्रति सचेत रहें। पुराने दोस्तों से फोन पर बात हो सकती है। प्रेमियों के लिए दिन सामान्य रहेगा, इस समय एक दूसरे से प्यार से पेश आना और बात करना उचित रहेगा।
 

आज का मकर राशिफल 

 
मकर राशि वालों के शोध संबंधी काम रुक सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, सहकर्मियों की मदद लेना लाभकारी रहेगा। व्यापार में पार्टनर द्वारा लिए गए निर्णयों का समर्थन करना आपके लिए बेहतर रहेगा।  व्यापार करने वालों के लिए दिन शुभ है, बड़ा मुनाफा हो सकता है।


आज का कुंभ राशिफल 

 
कुंभ राशि वाले आज दूसरों पर अधिक निर्भर रह सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। सरकारी विभागों से जुड़े लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए अन्यथा आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।
 

आज का मीन राशिफल 


मीन राशि वालों को आज सावधानी से काम करने की जरूरत है, किसी मामले को लेकर सहकर्मियों का सहयोग कम मिल सकता है। व्यापार में चल रहे प्रयासों से आपको तरक्की मिलने की संभावना है, छोटा-मोटा लाभ भी हो सकता है।

ज्योतिषाचार्यों से बात करने के लिए यहां क्लिक करें- https://www.myjyotish.com/talk-to-astrologers 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
X