myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   astrology ›   Know the astrological meaning of having a mole on your palm

जानिए अपनी हथेली पर तिल होने का ज्योतिषीय अर्थ

My jyotish expert Updated 09 Feb 2022 09:57 PM IST
जानिए अपनी हथेली पर तिल होने का ज्योतिषीय अर्थ
जानिए अपनी हथेली पर तिल होने का ज्योतिषीय अर्थ - फोटो : Google

खास बातें

अगर दाहिनी और बाएँ हाथ की हथेली पर हो तिल
• दाहिनी हथेली के ऊपरी हिस्से पर तिल को बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा तिल व्यक्ति को धनवान बनाता है।
• जबकि बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से की हथेली पर तिल होने से व्यक्ति जो भी पैसा कमाता वह तुरंत खर्च हो जाता है और वे धन संचय नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोग शौक-मौज पर खूब पैसा खर्च करते हैं। साथ ही ये लोग जिंदगी के पूरे मजे लेते हैं।
 
अगर चंद्र पर्वत हो तिल
• सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ के चंद्र पर्वत पर तिल होता है उसका मन बहुत चंचल होता है।
• ऐसे लोगों का मन अक्सर बेचैन रहता है।
• इन्हें वैवाहिक सुख देर से मिलता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों की शादी में भी कई अड़चनें आती हैं।
• ये लोग शक्की प्रवृत्ति के होते हैं। ये हर बात को कई बार सत्यापित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए अपनी हथेली पर तिल होने का ज्योतिषीय अर्थ
 
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली पर तिल आपके जीवन के राज़ बताते हैं। हथेली पर कुछ तिल शुभ होते हैं और कुछ अशुभ होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र मुख, मुखमण्डल तथा सम्पूर्ण शरीर के अध्ययन की विद्या है। भारत में यह वैदिक काल से ही प्रचलित है। इस शास्त्र में व्यक्ति की हथेली को पढ़कर उसके चरित्र या भविष्य के जीवन का मूल्यांकन किया जाता है। विभिन्न रेखा जैसे दिल की रेखा, जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा आदि और उठान या उभार, को पढ़कर अनुमानत: उनके संबद्ध आकार, गुण और अंतरशाखाओं के संबंध में सुझाव दिये जाते हैं। कुछ परम्पराओं में हस्तरेखा पढ़ने वाले उंगलियों, नाखूनों, उंगलियों के निशान और व्यक्ति की त्वचा की रेखाओं, त्वचा की बनावट व रंग, आकार, हथेली के आकार और हाथ का लचीलापन भी देखते हैं।
सामुद्रिक शास्त्र में हथेली के तिल के भी अलग-अलग मतलब बताए गए हैं। कहते हैं कि हथेली पर कुछ तिल शुभ होते हैं और कुछ अशुभ होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं हथेली पर तिल का क्या महत्व होता है…
 
अगर दाहिनी और बाएँ हाथ की हथेली पर हो तिल
• दाहिनी हथेली के ऊपरी हिस्से पर तिल को बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा तिल व्यक्ति को धनवान बनाता है।
• जबकि बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से की हथेली पर तिल होने से व्यक्ति जो भी पैसा कमाता वह तुरंत खर्च हो जाता है और वे धन संचय नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोग शौक-मौज पर खूब पैसा खर्च करते हैं। साथ ही ये लोग जिंदगी के पूरे मजे लेते हैं।
 
अगर चंद्र पर्वत हो तिल
• सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ के चंद्र पर्वत पर तिल होता है उसका मन बहुत चंचल होता है।
• ऐसे लोगों का मन अक्सर बेचैन रहता है।
• इन्हें वैवाहिक सुख देर से मिलता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों की शादी में भी कई अड़चनें आती हैं।
• ये लोग शक्की प्रवृत्ति के होते हैं। ये हर बात को कई बार सत्यापित करते हैं।
 
हथेली और अंगूठे के बीच में तिल
• हथेली और अंगूठे के बीच के हिस्से में तिल होने पर मनुष्य को कलात्मक माना जाता है।
• कहते हैं कि ऐसे लोग कलात्मक विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।
• यह बहुत भावुक होते हैं। इन्हें अपनी माता या ननिहाल के रिश्तेदारों से विशेष लगाव होता है।
 
बृहस्पति पर्वत पर तिल
• इस पर्वत पर तिल होना अशुभ माना जाता है।
• कहते हैं कि यहां तिल होने से बृहस्पति ग्रह के अशुभ फलों को झेलना पड़ता है।
• हमारे जीवन में शिक्षा, विवाह, संतान और रोजगार को बृहस्पति ग्रह ही प्रभावित करता है।
 
शनि पर्वत पर तिल
• शनि पर्वत पर तिल होने से मिले-जुले फलों की प्राप्ति होती है।
• ऐसा व्यक्ति अलग-अलग भाषाओं को सीखने में बहुत रुचि रखता है।
• माना जाता है कि यह लोग कामुक होते हैं। इन्हें नए दोस्त बनाना पसंद होता है। ऐसे लोग कर्मठ और मेहनती भी होते हैं। ये किसी भी काम को पूरा करके ही चैन से बैठते हैं।
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X