आजकल के इस आधुनिक ज़माने में ज़्यादा तर लोग इस क्रोध नाम की बीमारी का शिकार हैं। यदि आप इसे अपनी सूझ-बूझ के साथ प्रयोग करें तो ये एक ऊर्जा का काम करता है, देखा जाये तो क्रोध एक साधारण भावना है। नियंत्रण से बहारहोने पर ये अति भयंकर रूप ले सकता है। जोश में आ कर अक्सर मनुष्य होश खो देता है जिसके कारण मस्तिष्क, स्वयं और रिश्तों को हानि पहुंचता है। जिसके फलस्वरूप हम अपने रिश्ते खो देते हैं। क्रोध पे काबू पाना आसान कार्य नहीं है परन्तु असंभव भी नहीं। जो व्यक्ति अपने क्रोध पर काबू पा लेता है उसे बुद्धिमान व्यक्तियों की श्रेणी में रखा जाता है। अधिक क्रोधित होने के परिणाम बहुत बुरे होते हैं। व्यक्ति अत्यंत क्रोधित होने पर अपशब्द और दुर्व्यवहार करने लगता है और रिश्तों की सीमा भूल जाता है।
अक्सर जिन लोगों को क्रोध आता है उनके लिए कोई भी स्थिति छोटी या बड़ी नहीं होती। कहा गया है की क्रोध आने का मुख्या कारण महत्वकांशी और मन की न होना है। क्रोध के कारण आपकी रोज़ मर्रा की ज़न्दगी अस्त व्यस्त हो जाती है। जिसके कारण आपके आपसी रिश्तों में तनाव बढ़ता है। क्रोध की अवस्था में अक्सर लोग सचाई को नकारते हैं और अपना आपा खो देते हैं।
अगर आप क्रोध आने पर अपने ग्रहों के अनुसार उपाय करते हैं तो संभव है की आप अपने क्रोध पर नियंत्रण पा सकते हैं।
मेष राशि
आपकी राशि के स्वामी हैं मंगल। जिनके कारण क्रोध आने की संभावनाएं अधिक हो जाती हैं। जब भी मेष राशि के लोगों को गुस्सा आता है तो उनके ग्रह विकराल रूप में होते हैं। अपने क्रोध को कम करने के लिए मंगलवार को उपवास रखना आप लोगों के लिए लाभदायक है। इस दिन यदि आप प्यासे व्यक्तियों को मीठा पानी दान करें, आपके लिए शुभ होगा।
वृष राशि
आपकी राशि के अनुसार आप लोगों को दूध एवं दूध से बनी हुई चीज़ों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। जिसमे दूध, दही, मक्खन प्रमुख हैं। सफ़ेद रंग क्रोध का नाश करता है। इन वस्तुओं को ग्रहण करने से आपका मन शांत रहता है। इसके साथ ही माँ दुर्गा की पूजा करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
आपको क्रोध जल्दी नहीं आता पर जब भी आता है तब आपको शांत करना आसान नहीं होता। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने के लिए आप हरी वस्तुओं का दान करें। साथ ही हरी दालों और सब्जियों का सेवन करना आपके लिए लाभदायक होगा। गणेश जी की पूजा करने से आपके कष्ट दूर होंगे।
कर्क राशि
कुछ लोग गुस्सा आने पर अधिक क्रोध करने लगते हैं, जो की सही नहीं है यदि आप लोग क्रोध में आते हैं तो आप लोगों को अधिक से अधिक पानी का प्रयोग करना चाहिए। धूम्रपान का त्याग, मीठी वस्तुओं का सेवन और कार्तिकेय का पूजन करने से आपके कष्टों का निवारण हो सकता है।
सिंह राशि
आपको अपने गुस्से को नियन्तण में लाने के लिए प्रातः काल सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होंगे और उनके सभी फल आपको प्राप्त होंगे। सूर्य देव और विष्णु जी की स्तुति करने से आपके क्रोध को अवश्य ही राहत मिलेगी।
कन्या राशि
बुधवार के दिन हरे वस्त्र धारण करना गुस्से को कम करता है। इसके अतिरिक्त अपने छोटे भाई बहनो से रिश्ते मधुर बनाने का प्रयास करें। श्री गणेश के मंत्र जाप करने से आपको क्रोध से मुक्ति मिलेगी और आपका जीवन कुशल रहेगा।
तुला राशि
आपकी राशि के लोगों को क्रोध काम आता है। आपका स्वाभाव शांत है इसलिए आवेश में आने की संभावनाएं काम है। परन्तु कभी कभी परिस्थितियां विपरीत हो जाती हैं। ऐसे में आप चंदन का तिलक अपने माथे पर ज़रूर लगाएं।
वृश्चिक राशि
आप लोगों को गुस्सा आने पर कच्चे दूध , दही तथा हल्दी एवं केसर को मिलाकर तिलक लगाना चाहिए। और रोज़ सुबह प्रातः उठ कर स्नान कर के माँ सरस्वती की आराधना करनी चाहिए।
धनु राशि
आप लोगों को अपने गुस्से पर काबू पाने के लिए रात्रि में सोने से पहले एक बड़े बर्तन में गरम पानी में नमक मिलाकर पैर धोने चाहियें। ऐसा करने से आपके दिमाग को शांति प्राप्त होगी। आप लोगों के लिए भगवन श्री कृष्ण की पूजा करना लाभदायक है।
मकर राशि
यदि आपलोग खुद को क्रोध से बचाना चाहते हैं तो फ़ास्ट फ़ूड का सेवन बंद करें। आपकी राशि के अनुसार आपका प्रतिदिन माता लक्ष्मी की पूजा करना आवश्यक माना गया है इससे आपके दिल और दिमाग को एकांत प्राप्त होता है।
कुम्भ राशि
अपने गुस्से और क्रोध को काबू में लाने के लिए आप लोगों को हरी इलाइची का सेवन करना चाहिए। इसके आलावा आपको भोजन में इन चीज़ो को ग्रहण करने से बचना चाहिए:- कद्दू, मैदा, उरद की दाल, राजमा।
मीन राशि
गुस्से को कम करने के लिए आप लोग मीठे का प्रयोग कम करें। हर सोमवार व्रत रखना आप लोगों के लिए फलदायी है। हमारे आहार का हमारे जीवन पर काफी असर होता है इसलिए प्याज़ और लहसुन का प्रयोग कम से कम करें।