मेष राशि-
ज्योतिष के अनुसार मंगल को मेष राशि का स्वामी माना जाता है और इस वजह से मेष राशि के जातकों का स्वभाव थोड़ा गुस्से वाला होता है। इसके बाद भी य लोगों पर अपना अच्छा प्रभाव छोड़ने में काफ़ी निपुण होते हैं। ना सिर्फ ये बुद्धि के तेज़ होते हैं बल्कि अपनी बातों से ये आराम से बाकी लोगों का विश्वास जीत लेते हैं।
ये आगे बढ़कर कार्य करने में विश्वास रखते हैं। अपने आत्मविश्वास, बुद्धि–कौशल और संय्यमता से ये हर काम बड़े ही अच्छे तरीके से करते हैं। इसके साथ ही अपने खुद के नियम बनाने में यकीन रखते हैं। किसी भी परिस्थिति में ये अपने उसूलों से डगमगाते नहीं हैं और हमेशा अपने कायदों के अनुकूल ही काम करते हैं।
यहाँ करें क्लिक और जानें, कौन सी राशि के साथी देते हैं सम्बन्धों से अधिक धन को महत्व