वृषभ राशि: इस राशि के लोगों को न तो चापलूसी करना पसंद होता है और न ही करवाना। ये बेहद सच्चे दिल के माने जाते हैं। इन्हें अपने मन की बात कहने में जरा सी भी हिचकिचाहट नहीं होती। इनके मन में जो आता है ये कह देते हैं। जो लोग इनके स्वभाव को नहीं जानते उन्हें इनकी बातें बुरी भी लग जाती हैं। लेकिन अपनी बातें बिना सोचे समझे आसानी से कह देना इनका स्वभाव होता है। तभी तो इस राशि के लोग सबसे साफ दिल माने जाते हैं।
राशि स्वामी शुक्र के स्वराशि में तुला में भ्रमण करने और पूरे माह इसी राशि में बने रहने के कारण भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है। विशेषकर यह गोचर आर्थिक स्थिति में लिए बड़ा शुभ रहेगा। अब तक पैसों के अभाव में जो भी काम अटके हुए थे वे गति पकड़ने लगेंगे। पारिवारिक सुख और दांपत्य के लिए शुक्र का गोचर वृषभ के लिए शुभ रहेगा। जो लोग अब तक नौकरी की तलाश में लगे हुए हैं उन्हें 11 सितंबर के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है और जो लोग अपने कार्य में बदलाव करना चाहते हैं उन्हें भी 11 के बाद ही प्रयास करना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को इस माह तनाव लेने की बिलकुल आवशकता नहीं है मार्ग खुलने वाले हैं। कारोबारी लोग अपनी सफलताओं और तरक्की का जश्न मनाने के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य की दृष्टि से शुक्र का गोचर थोड़ा परेशानीदायक साबित हो सकता है। गुप्त या जननांगों से संबंधित कोई रोग हो सकता है।
इस पितृ पक्ष गया में कराएं श्राद्ध पूजा, मिलेगी पितृ दोषों से मुक्ति : 20 सितम्बर - 6 अक्टूबर 2021