क्या आप अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं क्या आप उन मुश्किलों से परेशान हो चुके हैं क्या कड़ी मेहनत करने के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पा रही है या फिर नेगेटिव एनर्जी से परेशान हो तो इस बार
विजयदशमी पर कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिसे आप अपना कर इन मुश्किलों से निजात पा सकते हैं। विजयदशमी का पावन पर्व प्रेम, भाईचारा और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था और मां भगवती ने नौ रात्रि और दस दिनों के युद्ध के बाद महिषासुर का वध कर देवता और पृथ्वी लोक को उसके अत्याचार से बचाया था। नौ दिनों की नवरात्रि की समाप्ति के साथ
दशहरे का पावन पर्व मनाया जाता है। विजयदशमी का पर्व शरद् ऋतु के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है। स्कंद पुराण में बताया गया है इस दिन पुण्यसलिला नदियों में स्नान करने से व्यक्ति दस पापों से मुक्त हो जाता है। शास्त्रों में इस दिन का विशेष महत्व बताया है। साथ ही इस दिन सुख-शांति और समृद्धि के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों के करने से न केवल जीवन में सुख-शांति आती है बल्कि सभी संकटों से भी मुक्ति मिलती है। इस बार दशहरा 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को है। इन मुश्किलों से छुटकारा पाने के लिए इसके लिए आपको कुछ विशेष करने की आवश्यकता नहीं है बस कुछ उपयोग को अपनाना है आइये जाने क्या है उपाय।
कैसा होगा आपका भविष्य, पूछिए टैरो कार्ड रीडर से