Venus Transit 2021 Effects - सभी तरह के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले, भाग्य के कारक व दायित्व के गुरु शुक्र देव 17 जुलाई को सिंह राशि में परिवर्तन करेंगे। शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। और 23 दिनों तक यानी 11 अगस्त 2021 तक रहेंगे। इसके पश्चात कन्या राशि में चले जाएंगे। शुक्र ग्रह को सुख सुविधा, विलासिता और विलास जैसे कारकों के लिए जाना जाता है। सुख का राशि परिवर्तन 9:13 पर होगा। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन के लिए लाभकारी होगा परंतु कुछ राशियों के जीवन में ऐसा नहीं होगा।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह मानते हैं। इसके प्रभाव से भौतिक शारीरिक व वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। शुक्र ग्रह वृषभ एवं तुला राशि का स्वामी होता है। मीन राशि इसकी उच्च राशि है जबकि कन्या राशि इसकी नीच राशि कहलाती है।शुक्र ग्रह को 27 नक्षत्रों में पूर्वाफाल्गुनी, भरणी और पूर्वाषाढा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त होता है।
शुक्र के मित्र बुध और शनि ग्रह है एवं शत्रु सूर्य एवं चंद्रमा माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि शुक्र ग्रह के गोचर से किन किन राशि वालों को फायदा होगा और इनके जीवन में क्या क्या बदलाव आ सकते हैं-
मनचाही इच्छा प्राप्ति और समस्याओं के निवारण हेतु कराएँ काशी में सहस्त्रार्चन : महामृत्युंजय मन्दिर, वाराणसी 25 जुलाई से 22 अगस्त