यहां आप जानेंगे कि वास्तु के कुछ उपायों से आप कैसे बना सकते है अपने जीवन को खुशहाल और सुखमय। ज्योतिष के हिसाब से वास्तु के कुछ उपाय से आप अपने जीवन को खूबसूरत बना सकते हैं। माना जाता है कि
वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में कुछ जरूरी परिवर्तन करने से जीवन को समृद्ध और खुशहाल बनाया जा सकता है। माना गया है की बस्तु के अनुसार घर की साज सजा का अपना एक तरीका होता है चीजों को रखने की दिशा निर्धारित होती है। वास्तु के अनुसार निर्धारित दिशा में चीजें रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही साथ धन - धान्य की कमी भी दूर हो जाती है। परिवार के सदस्यों में मिठास बना रहता है। जीवन में सफलता भी मिलती है ।भाग्य में बढ़ौतरी होती है,बिगड़े काम बन जाते है, परेशानियों से मुक्ति मिलती है इत्यादि। ध्यान रखें की जिस अलमारी या तिजोरी में आप पैसा उसे हमेशा पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए जिससे उस अलमारी का दरवाजा पूर्व दिशा की ओर खुले।मान्यता है ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नही होती, घर में रहने वाले लोगो की आमदनी में भी कमी नहीं होता।ध्यान रखे की तिजोरी को कभी खाली नहीं रखना चाहिए ये अशुभ माना जाता है।तिजोरी में एक शीशा इस तरह से लगाना चाहिए जिससे धन का प्रतिबिंब उसमें दिखता रहे।
ये भी पढें-
किस राशि की आय में होने वाली है वृद्धि, पढ़िए यहाँ