myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   Vastu tips good bad energy home remedies

जानिए कैसे लाएं वास्तु के अनुसार घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा

ak.gudiya1998@gmail.com ak.gudiya1998@gmail.com My jyotish expert Updated Wed, 20 Oct 2021 12:15 PM IST
Vastu tips good bad energy
1 of 9
वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार की दिशा पूर्व या उत्तर बहुत शुभ मानी जाती है। अगर किसी कारण से आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर की दिशा में नहीं है, तो सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए दरवाजे पर स्वस्तिक, श्रीगणेश और ऊं जैसे शुभ निशान लगाना चाहिए।
जीवन में सकारात्मकता बेहद आवश्यक है। यह सकारात्मकता ही खुशहाली लाने का रास्ता बनाती है। अगर घर में कहीं नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो रहा है तो यह परिवार के सभी सदस्यों पर प्रभाव डालती है। घर-परिवार से नकारात्मकता को दूर करने के लिए आइए जानते हैं इन आसान से वास्तु उपायों के बारे में।

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए सप्ताह में एक बार गूगल का धुआं अवश्य करें। घर में सरसों के तेल के दीये में लौंग डालकर जलाएं, ऐसा करना शुभ रहता है। घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल टांगना शुभ माना गया है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर में रुक जाता है। घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर का स्वास्तिक चिन्ह बना दें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। घर में कभी भी कचरा इकट्ठा ना होने दें। घर में अगर वास्तु दोष हैं तो इसे दूर करने के लिए अखंड रामायण का पाठ कराएं। घर में अगर पानी की टंकी है तो उसमें चांदी का सिक्का या चांदी का कछुआ रखें। घर में गोल किनारे वाला फर्नीचर शुभ रहता है। घर में पीतल का मेंढक रखने से बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। घर में तुलसी का पौधा होने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। घर के हॉल में या जहां आप बैठते है वहां पीछे पर्वत का चित्र लगाएं। घर की उत्तर दिशा में कुबेर का स्थान होता है, इसलिए इस दिशा को हमेशा स्वच्छ रखें। अगर गेहूं को पिसाने जा रहे हैं तो तुलसी की 11 पत्तियां इसमें डाल दें। तबे पर रोटी सेंकने से पहले दूध के छींटें मारना शुभ रहता है। सूखे हुए फूलों को घर में न रखें। घर के सभी दरवाजे अंदर की तरफ खुलने चाहिए। अगर दरवाजे बाहर की तरफ खुले तो सकारात्मक ऊर्जा बाहर की तरफ चली जाती है।

नवरात्रि पर कन्या पूजन से होंगी मां प्रसन्न, करेंगी सभी मनोकामनाएं पूरी : 13 अक्टूबर 2021- Navratri Kanya Pujan 2021

फ्री टूल्स

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X