मेष राशि :
वास्तु शास्त्र राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष मेष राशि के जातक अपने अंदर असीमित ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं। इस वर्ष आप दृढ़ निश्चय ले सकते हैं और अपने लिए बड़ी योजनाएँ भी बना सकते हैं। खास बात यह है कि आप अपनी नेतृत्व शक्ति से इन योजनाओं को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते देखे जा सकते हैं, जिससे इन योजनाओं के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से
वास्तु राशिफल 2022 के अनुसार आपका स्वास्थ्य सूचकांक 80 प्रतिशत सकारात्मक रहेगा, जिसे संतोषजनक माना जा सकता है। वर्ष 2022 में काम के भारी बोझ के कारण आपको कभी-कभी सिरदर्द और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको विशेष रूप से अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, अन्यथा पाचन संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।
शनि अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण के समय करें पंच दान, होगा हर समस्या का समाधान और बढ़ेगा धन-धान - 4 दिसम्बर, 2021